डॉ0 अभिषेक महाजन पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा महिलाओं के सुरक्षा एवं जागरूकता अभियान” के संबंध में दिए गए निर्देश के क्रम में प्रशांत कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के पर्यवेक्षण व बृजेश कुमार वर्मा क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज के निर्देशन में आज दिनांक 29.09.2026 को थानाध्यक्ष जनार्दन प्रसाद थाना पथरा बाजार जनपद सिद्धार्थनगर के कुशल नेतृत्व में थानाक्षेत्र के ग्राम पथरा बाजार में महिलाओं को जो थाने तक नहीं आ सकती हैं, महिलाओं/बालिकाओं को जागरूक किया गया तथा खुद के साथ होने वाले अपराध से बचने के बारे मे जानकारी दी गयी मा0 मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश के सभी थानों पर स्थापित मिशन शक्ति केंद्र जहां पर अपनी समस्या को दर्ज करा सकती हैं के बारे में जानकारी दी गई तथा मिशन शक्ति फेज 5.0 के विषय मे महिलाओं को महिला सम्वन्धी अपराध पर अंकुश लगाने हेतु जारी हेल्प लाइन 1090 वुमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्प लाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन, 112 पुलिस हेल्प लाइन, 1098 चाईल्ड केयर लाइन,108 एम्बुलेंस हेल्प लाइन, 101 अग्निशमन हेल्प लाइन, 1930 साइबर हेल्पलाइन नंबर नए कानून के बारे में जानकारी दी गई ।
थाना पथरा बाजार मिशन शक्ति टीम का विवरण-
1. उ0नि0 उदय नाथ मिश्रा
2. का0 संजय गौतम
3. म0आ0 ममता मिश्रा
