जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन द्वारा आज पल्टा देवी मन्दिर में विधि-विधान से पूजा अर्चना किया। इसके पश्चात जिलाधिकारी द्वारा मन्दिर परिसर का भ्रमण किया गया। जिलाधिकारी को अवगत कराया गया कि मन्दिर परिसर में जल जमाव होता है। जिलाधिकारी ने खण्ड विकास अधिकारी शोहरतगढ़ को जल निकासी की समुचित व्यवस्था कराने का निर्देश दिया। इसके पश्चात जिलाधिकारी द्वारा मन्दिर परिसर में प्रसाद एवं फल का वितरण किया गया।
इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त तहसीलदार शोहरतगढ़, खण्ड विकास अधिकारी शोहरतगढ़ विमल कुमार श्रीवास्तव, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत शोहरतगढ़ अभिनव श्रीवास्तव, एवं अन्य संबधित अधिकारीगण उपस्थित थे।
सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर 12 अक्टूबर 2026/नवरात्रि माह के दूसरे दिन आज जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन द्वारा शक्तिपीठ पल्टा देवी मन्दिर में पूजा-अर्चना कर प्रसाद वितरण किया गया
- by Netra 24 Times
- 12/10/2026
- 20 Views
- 9 hours ago
