पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन द्वारा बृद्ध एंव असहाय महिलाओं/पुरुषों के सहायता एंव सुरक्ष में चलाए जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 12/10/2026 को अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी इटवा पवीन प्रकाश के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक रामदेव के कुशल नेतृत्व में आज थाना मिश्रौलिया जनपद सिद्धार्थनगर की कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट के लिए द्वारा थाना प्रभारी महोदय के कुशल नेतृत्व मे अपनी टीम के साथ जनक नंदिनी बाल विधा मन्दिर गौरडीह बाजार थाना मिश्रौलिया जनपद सि0नगर में (जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया! गोष्ठी के दौरान उपस्थित बालक, बलिकाओं को कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने, साईबर अपराधों से बचाव,महिला सुरक्षा, बाल अपराधों की रोक थाम,नशा मुक्त होकर देश का सभ्य और सुसंस्कृत नागरिक बनने, यातायात नियमों के पालन तथा सोशल मीडिया पर भ्रामक,अश्लील, आपत्तिजनक पोस्ट न डालने, न शेयर करने के संबंध में जागरूक किया गया! तथा जागरूक होने के उपरांत भी दुर्भाग्य से साईबर अपराध का शिकार हो जाने पर अविलंब साईबर हेल्प लाइन नम्बर 1930 पर अपनी सूचना दर्ज कराने तथा किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधियों, संदिग्ध व्यक्तियों अथवा घटना की सूचना तत्काल पुलिस को देने तथा आपात कालीन सहायता के लिए डायल 112 को सूचना देने व अन्य प्रचलित हेल्प लाइन नम्बरों के संबंध में जानकारी दी गई! बचाव और सतर्कता और जागरूकता ही किसी गंभीर समस्या का इलाज है! तथा टीम का मोबाइल नंबर प्रदान किया गया और उनसे अनुरोध किया गया कि उत्तर प्रदेश पुलिस आप के द्वार हैं तथा आप की सहायता के लिए तत्पर है । सभी ने कुशलता प्रकट की तथा आवश्यकता पड़ने पर फोन करने व संवाद स्थापित करने को कहा तथा उच्चाधिकारियों के इस प्रयोग की सराहना करते हुए लोगों ने बताया कि इस प्रकार धीरे धीरे जनता में पुलिस का विश्वास स्थापित होगा यह प्रयास निरन्तर जारी रहना चाहिये
सिद्धार्थनगर
थाना मिश्रौलिया कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट(C.P.U.) टीम द्वारा कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत थानाक्षेत्र के जनक नंदिनी बाल विधा मन्दिर गौरडीह बाजार थाना मिश्रौलिया में जनसंवाद एवं गोष्ठी का आयोजन किया गया
- by Netra 24 Times
- 12/10/2026
- 14 Views
- 9 hours ago
