डॉ0 अभिषेक महाजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के कुशल पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी विश्वजीत सौरयान के कुशल निर्देशन में महिला थाना सिद्धार्थनगर पर स्थापित मिशन शक्ति केन्द्र द्वारा पारिवारिक विवादों के निस्तारण एवं परिवारों को बिखरने से बचाने हेतु निरंतर प्रभावी काउंसलिंग की जा रही है। मिशन शक्ति टीम द्वारा आज दिनांक 11.10.2026 को महिला थाना प्रभारी निरीक्षक भाग्यवती पाण्डेय के नेतृत्व में काउंसलिंग टीम द्वारा पारिवारिक विवादों से संबंधित 07 मामलों में दोनों पक्षों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया तथा आपसी बातचीत, समझा एवं काउंसलिंग के माध्यम से उनके मध्य उत्पन्न मनमुटाव को दूर कराया गया तथा काउंसलिंग के उपरांत सभी 07 जोड़ों ने आपसी मतभेद समाप्त कर साथ रहने की सहमति व्यक्त की, जिसके पश्चात उन्हें हंसी-खुशी एक साथ विदा किया गया । मिशन शक्ति केन्द्र की यह पहल परिवारों को टूटने से बचाने तथा महिलाओं को सुरक्षित एवं सम्मानजनक पारिवारिक वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है । इस महत्वपूर्ण कार्य में प्रभारी निरीक्षक भाग्यवती पाण्डेय के साथ काउंसलिंग टीम की म0हे0आ0 रीना, म0हे0आ0 आशा गौड़ आरक्षी प्रियंबदा सिंह, म0आ0 प्रगति, म0आ0 शिखा खरवार का महत्वपूर्ण योगदान रहा ।
विदा किए गए परिवारों का विवरण-
1- रवि पत्नी कविता साकिन लेहड़ा उर्फ रामनगर थाना बासी जनपद सिद्धार्थनगर ।
2- सुमन पत्नी उमेश साकिन डुमरिया थाना व जनपद सिद्धार्थनगर ।
3- रामवती पत्नी गणेश साकिन सेंनुआ थाना लोटन जनपद सिद्धार्थनगर ।
4- शिल्पा पत्नी राहुल सा0 सियाव थाना शोहरतगढ़ जनपद सिद्धार्थनगर ।
5- राजमती पत्नी गिरिजेश सा0 पुडारी थाना उसका बाजार जनपद सिद्धार्थनगर ।
6- सती पत्नी उमेश सा0 नहरी थाना शोहरतगढ़ जनपद सिद्धार्थनगर ।
7- रीता पत्नी शैलेश कुमार साहनी सा0 सड़खरिया थाना कैंपियरगंज जनपद गोरखपुर ।
