इसी क्रम में जनपद में लाइव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में माननीय विधायक कपिलवस्तु श्याम धनी राही जी, सांसद प्रतिनिधि एस.पी. अग्रवाल जी, जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी एन, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला क्षयरोग अधिकारी, माय भारत के प्रतिनिधि, एनसीसी के अधिकारी सहित जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ देखा गया।
कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि ‘जोश टीम’ में एक क्लास-1 अधिकारी, 05 माय भारत वालंटियर एवं 05 एनसीसी कैडेट शामिल होंगे। यह टीम जनपद के विभिन्न गांवों में जाकर टीबी के लक्षण, जांच, उपचार, बचाव एवं टीबी से संबंधित भ्रांतियों के प्रति लोगों को जागरूक करेगी तथा पात्र व्यक्तियों को टीबी जांच एवं उपचार की सेवाओं से जोड़ने में सहयोग करेगी।
‘जोश टीम’ के माध्यम से युवाओं एवं स्वयंसेवकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करते हुए टीबी उन्मूलन अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। टीम द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में निरंतर जागरूकता गतिविधियां संचालित कर समुदाय की सहभागिता बढ़ाई जाएगी।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं प्रतिभागियों ने टीबी मुक्त भारत के संकल्प को मजबूत करने तथा जनपद को टीबी उन्मूलन की दिशा में आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
संदेश
टीबी हारेगा — सिद्धार्थनगर जीतेगा। टीबी मुक्त भारत के निर्माण में हम सभी की भागीदारी जरूरी है।
