आवेदक राधेश्याम पुत्र छठ्ठीलाल निवीसी भुसौला माफी थाना को0 लोटन जनपद सिद्धार्थनगर के द्वारा दिनांक- 14.03.2026 को एनसीआपी पोर्टल के माध्यम से धनराशि ₹14500/- वित्तीय फ्राड होनें का शिकायत दर्ज किया गया था । डॉ0 अभिषेक महाजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा साइबर अपराध एवं साइबर क्राइम रिकवरी/लीन हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत प्रशान्त कुमार प्रसाद, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के कुशल निर्देशन व विश्वजीत सौरयान (IPS), क्षेत्राधिकारी सदर जनपद सिद्धार्थनगर के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह थाना लोटन जनपद सिद्धार्थनगर के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 29.0.2026 को थाना लोटन साइबर सेल टीम व बैंक के समन्वय से आवेदक राधेश्याम उपरोक्त के फ्राड धनराशि ₹14500/- में से ₹1122/- रुपये को MRM Portal के माध्यम से शिकायतकर्ता के खाते में वापस कराया गया ।
सराहनीय कार्य करने वाली साइबर टीम का विवरण-
1. उ0नि0 रवीन्द्र यादव साइबर सेल प्रभारी थाना लोटन जनपद सिद्धार्थनगर ।
2. हे0का0 अंकित सिंह थाना लोटन जनपद सिद्धार्थनगर ।
3. रि0का0 अखिलेश कुमार थाना लोटन जनपद सिद्धार्थनगर ।
4. म0का0 पूजा वर्मा थाना को0 लोटन जनपद सिद्धार्थनगर ।
