आज दिनांक 13.10.2026 को प्रभारी निरीक्षक महिला थाना श्रीमती भाग्यवती पाण्डेय मय हमराह द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 39/25 धारा 85, 115(2), 352 बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट तथा 3/4 मुस्लिम महिला (विवाह पर अधिकारों का संरक्षण) अधिनियम में वांछित अभियुक्त निजाम अहमद अंसारी पुत्र शकील अहमद निवासी ग्राम करीमपुर बर्डपुर-11, थाना व जनपद सिद्धार्थनगर को माननीय न्यायालय सिविल जज (जू0डि0)/एफटीसी प्रथम, सिद्धार्थनगर द्वारा धारा 184 बीएनएसएस के अंतर्गत फरार घोषित करने की उद्घोषणा जारी की गई । न्यायालय के आदेश की तामिला हेतु पुलिस टीम अभियुक्त के घर ग्राम करीमपुर बर्डपुर-11 पहुंची तो अभियुक्त घर पर मौजूद नहीं मिला। तत्पश्चात न्यायालय के आदेश की एक प्रति ग्राम के संभ्रांत व्यक्तियों के समक्ष अभियुक्त के घर के दरवाजे पर चस्पा की गई तथा गांव में मुनादी कराई गई। उक्त संपूर्ण कार्यवाही की फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी की गई।
सिद्धार्थनगर
प्रभारी निरीक्षक महिला थाना द्वारा माननीय न्यायालय सिविल जज (जू0डि0)/FTC प्रथम सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में धारा 184 BNSS में वांछित अभियुक्त को फरार घोषित करने के आदेश की तामिला की गई
- by Netra 24 Times
- 13/10/2026
- 8 Views
- 1 hour ago
