Breking News
समाजवादी नेता स्व. बृजभूषण तिवारी का जीवन परिचय“ग्राम सुरक्षा में योगदान, ग्राम प्रहरियों का सम्मान” कार्यक्रम का रिजर्व पुलिस लाइन सिद्धार्थनगर में हुआ सजीव प्रसारणसिद्धार्थनगर 13 अक्टूबर 2026/जिलाधिकारी  शिवशरणप्पा जीएन द्वारा निर्माणाधीन विपश्यना केन्द्र, कपिलवस्तु का निरीक्षण किया गयाजनपदीय एण्टी थेफ्ट टीम व थाना बांसी पुलिस एवं सर्विलांस सेल की संयुक्त कार्यवाही में ट्रैक्टर व ट्राली चोरी की घटना का सफल अनावरण, अभियुक्त को अवैध देशी तमंचे के साथ किया गया गिरफ्तार थाना शिवनगर डिडई पुलिस द्वारा एक नफर वारण्टी को गिरफ्तार किया गया तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गयाशारदीय नवरात्रि के दौरान मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा मा0 विधायक सदर, जिलधिकारी सिद्धार्थनगर की उपस्थिति मे थाना सिद्धार्थनगर के कस्बा सिद्धार्थनगर में निकाला गया शक्ति जागरुकता पैदल मार्च मिशन शक्ति अभियान शारदीय नवरात्रि-2026 के अंतर्गत NCC की महिला कैडेट्स ने जनपदीय महिला पुलिसकर्मियों व यातायात पुलिस के साथ साड़ी तिराहा एवं हाईडिल तिराहा पर संभाली यातायात व्यवस्था डॉ0 अभिषेक महाजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर ने जनता दर्शन में आये फरियादियों की समस्याएं/शिकायतों को सुना प्रभारी निरीक्षक महिला थाना द्वारा माननीय न्यायालय सिविल जज (जू0डि0)/FTC प्रथम सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में धारा 184 BNSS में वांछित अभियुक्त को फरार घोषित करने के आदेश की तामिला की गई थाना मिश्रौलिया कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट(C.P.U.) टीम द्वारा कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत थानाक्षेत्र के जनक नंदिनी बाल विधा मन्दिर गौरडीह बाजार थाना मिश्रौलिया में जनसंवाद एवं गोष्ठी का आयोजन किया गया सिद्धार्थनगर 12 अक्टूबर 2026/नवरात्रि माह के दूसरे दिन आज जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन द्वारा शक्तिपीठ पल्टा देवी मन्दिर में पूजा-अर्चना कर प्रसाद वितरण किया गयाथाना खेसरहा पुलिस द्वारा शादी का झांसा देकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में वांछित अभियुक्त को 24 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार किया गया तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया मिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के तहत महिला थाना जनपद सिद्धार्थनगर द्वारा 07 जोड़ों के बीच मनमुटाव को दूर करते हुए एक साथ विदा किया गया मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 (II) अभियान के तहत थाना उसका बाजार मिशन शक्ति टीम द्वारा अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर थानाक्षेत्र के ग्राम ख़ुटवा मे सेवा संकल्प अभियान कार्यक्रम मे महिलाओं/बालिकाओं/बच्चों को महिला सुरक्षा, साइबर जागरुकता अभियान के संबंध में जागरुक किया गया जनपदीय एन्टी थेफ्ट टीम व थाना सिद्धार्थनगर पुलिस एवं सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्यवाही में जनपद के विभिन्न थानाक्षेत्रों में हुई 07 चोरियों का किया गया सफल अनावरण कम्यूनिटी पुलिसिंग अभियान के तहत थाना मिश्रौलिया कम्युनिटी पुलिस टीम द्वारा थानाक्षेत्र के जवाहर लाल नेहरू स्मारक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय असोगवा के प्रधानाचार्य से संवाद कर मानक के अनुरूप बच्चों के आने-जाने हेतु यातायात नियमों एवं निर्देशों से अवगत कराया गया कम्यूनिटी पुलिसिंग अभियान के तहत थाना मोहाना कम्युनिटी पुलिस टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम मधुबनी टोला अवधापुर में वरिष्ठ नागरिको के साथ संवाद स्थापित कर आपात स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने हेतु प्रेरित किया गया थाना त्रिलोकपुर पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा 02 बालिकाओ को 24 घण्टे के अन्दर सकुशल बरामद कर परिजनों को किया गया सुपुर्द भारत-नेपाल सीमा पर जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पैदल गस्त/भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा थाना लोटन साइबर पुलिस टीम द्वारा MRM पोर्टल के माध्यम से साइबर फ्रॉड से सम्बंधित धनराशि ₹2830/- शिकायतकर्ता के खाते में कराया गया वापस 
सिद्धार्थनगर

जनपदीय एण्टी थेफ्ट टीम व थाना बांसी पुलिस एवं सर्विलांस सेल की संयुक्त कार्यवाही में ट्रैक्टर व ट्राली चोरी की घटना का सफल अनावरण, अभियुक्त को अवैध देशी तमंचे के साथ किया गया गिरफ्तार 

एक अदद ट्रैक्टर व ट्राली (चोरी का) व एक अदद अवैध देशी तमंचा 315 बोर, 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर, 01 अदद मोबाइल बरामद 

दिनांक 18-08-2026 की रात्रि में थाना बांसी क्षेत्र के ग्राम भरथना पोस्ट तेलौरा में स्थित गिट्टी के प्लांट से एक ट्रैक्टर व ट्राली चोरी होने के सम्बंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर दिनांक 26.08.2026 को थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 166/2026 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था ।
डॉ0 अभिषेक महाजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में, प्रशान्त कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के कुशल निर्देशन, शुबेन्दु सिंह क्षेत्राधिकारी बांसी के कुशल पर्यवेक्षण में घटना से सम्बन्धित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु थाना बांसी पुलिस व एण्टी थेफ्ट/सर्विलांस की गठित टीम द्वारा दिनांक 12/13.10.2026 की रात्रि में अभियोग उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त सोनू लोध पुत्र डेबा लोध निवासी पुरनजोत थाना खेसरहा जनपद सिद्धार्थनगर को काजी रुधौली से देवरिया को जाने वाली नहर के पास से 01 अदद ट्रैक्टर व ट्राली (चोरी का) व एक अदद अवैध देशी तमंचा 315 बोर, 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर, 01 अदद मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियोग उपरोक्त में धारा 317(2) BNS व 3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोत्तरी करते हुए, आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर आज दिनांक 13.10.2026 को माननीय न्यायालय भेजा गया ।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
01.सोनू लोध पुत्र डेबा लोध निवासी पुरनजोत थाना खेसरहा जनपद सिद्धार्थनगर ।

बरामदगी का विवरण-
01.एक अदद ट्रैक्टर कीमत करीब ₹6, 00,000/- ।
02.ट्राली कीमत करीब ₹ 2,00,000/- (चोरी का) ।
03.एक अदद अवैध देशी तमंचा 315 बोर , 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर ।
04.एक अदद मोबाइल फोन ।

 
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-
01.मु0अ0सं0 89/2023 धारा 379,411 थाना चिल्हिया जनपद सिद्धार्थनगर ।
02.मु0अ0सं0 98/2023 धारा 380,411,457 थाना चिल्हिया जनपद सिद्धार्थनगर ।
03.मु0अ0सं0 37/2023 धारा 376(2)(n),506 भादवि0 व5/6 पाक्सो एक्ट थाना खेसरहा जनपद सिद्धार्थनगर
04.मु0अ0सं0 01/2024 धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोहबंद समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधिनियम थाना चिल्हिया जनपद सिद्धार्थनगर ।
05.मु0अ0सं0 – मु0अ0सं0 166/2026 धारा 303(2),317(2) बीएनएस थाना कोतवाली बांसी जनपद सिद्धार्थनगर ।

घटना का संक्षिप्त विवरण-
दिनांक 12/13.10.2026 की रात को एन्टी थेफ्ट टीम/सर्विलांस व थाना बांसी पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग व रात्रि गश्त के दौरान मुखवीर खास आकर बताया कि एक व्यक्ति नीला सफेद रंग ट्रैक्टर व ट्राली लेकर काजी रुधौली की तरफ से इधर ही नहर पटरी पकडकर तेज गति से आ रहा है जिसके पास एक देशी तमंचा व कारतूस है। अगर आप लोग जल्दी करे तो पकड़ा जा सकता है। मुखवीर खास की इस सूचना पर पुलिस टीम द्वारा काजी रुधौली से देवरिया को जाने वाली नहर की पटरी पर पहुचकर पेड की आड लेकर आने वाले व्यक्ति जो ट्रैक्टर व ट्राली लेकर आ रहा है का इन्तजार करने लगे । थोडी देर बाद एक ट्रैक्टर व ट्राली को एक व्यक्ति चलाते हुए काजी रुधौली की तरफ से देवरिया की ओर आता दिखाई दिया ट्रैक्टर व ट्राली को नजदीक आने पर पुलिस टीम द्वारा रोकने का प्रयास किया गया तो ट्रैक्टर चालक द्वारा पुलिस वालो को देखकर तेज गति से चलाते हुए भागने का प्रयास किया रास्ता संकरा एवम् एक तरफ नहर व दूसरे तरफ गहरा गढ्ढा होने के कारण भाग नही सका। मौके पर ही ट्रैक्टर चालक को ट्रैक्टर व ट्राली के साथ पकड लिया गया। तलाशी लेते हुए नाम पता पूछा गया तो उसने अपना नाम सोनू लोध पुत्र डेबा लोध निवासी पुरनपुर थाना खेसरहा जनपद सिद्धार्थनगर बताया । ट्रैक्टर व ट्राली के बारे में पूछा गया तो उसने बताया कि मै दिनांक 18.08.2026 की रात्रि को ग्राम तेलौरा मे स्थित गिट्टी के प्लांट से चोरी किया था जिसको मै आज बेचने हेतु जनपद संतकबीर नगर जा रहा था कि आपलोगों द्वारा पकड़ लिया गया । तलाशी के दौरान एक अदद देशी तमंचा 315 बोर व पैन्ट की जेब से 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ ।

गिरफ्तार करने वाली टीम-
01-महेन्द्र प्रताप चतुर्वेदी प्रभारी निरीक्षक थाना बांसी जनपद सिद्धार्थनगर ।
02-उ0नि0 ओमप्रकाश मिश्र प्रभारी एण्टी थेफ्ट टीम जनपद सिद्धार्थनगर ।
03-उ0नि0 शशिकान्त प्रभारी सर्विलांस सेल जनपद सिद्धार्थनगर ।
04-उ0नि0 राम प्रताप सिंह थाना बांसी जनपद सिद्धार्थनगर ।
05-हे0का0 इन्द्रेश यादव, हे0का0 अमित कुमार यादव, हे0का0 जनार्दन प्रजापति, हे0का0 रमेश कुमार, हे0का0 धर्मेन्द्र कुमार, का0 अभिनन्दन सिंह एण्टी थेफ्ट टीम जनपद सिद्धार्थनगर ।
06-मु0आ0 यशवन्त कुमार, आ0 हेमन्त कुमार, आ0 विजय कुमार यादव, आ0 करुणेश शुक्ला थाना बांसी जनपद सिद्धार्थनगर ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

PNFPB Install PWA using share icon

To install app on your device, tap the Share button in Safari. Scroll down and select 'Add to Home Screen'. Then tap 'Add' to place the app icon on your Home Screen.