डॉ0 अभिषेक महाजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में प्रशान्त कुमार प्रसाद, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के निर्देशन व विश्वजीत सौरयान सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल पर्यवेक्षण में विनय प्रताप सिंह थानाध्यक्ष कपिलवस्तु द्वारा आज दिनांक 04.10.2026 को ऑपरेशन कवच के अन्तर्गत भारत-नेपाल सीमा पर अवैध गतिविधियों, गो-तस्करी, ड्रग/मादक पदार्थ एवं खाद्यान्न तस्करी तथा अनाधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश की रोकथाम हेतु थाना कपिलवस्तु, जनपद सिद्धार्थनगर परिसर में समन्वय बैठक आयोजित की गई । बैठक में भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की प्रभावी निगरानी, अवैध गतिविधियों एवं तस्करी की रोकथाम तथा संबंधित विभागों के मध्य सूचनाओं के त्वरित आदान-प्रदान एवं बेहतर समन्वय के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई । सभी संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को सीमा क्षेत्र में सतर्कता बरतते हुए अवैध गतिविधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । इस दौरान कवच प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह, एलआईयू से हे0का0 संतोष भारती, सर्विलांस सेल से हे0का0 विवेक मिश्रा तथा एसएसबी 43वीं वाहिनी के अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।
सिद्धार्थनगर
थानाध्यक्ष कपिलवस्तु द्वारा आपरेशन कवच के तहत एसएसबी व इंडो नेपाल सीमावर्ती ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यों के साथ समन्वय बैठक आयोजित किया गया
- by Netra 24 Times
- 04/10/2026
- 32 Views
- 1 week ago
