डॉ0 अभिषेक महाजन, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में प्रशांत कुमार प्रसाद, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के कुशल पर्यवेक्षण में बृजेश कुमार वर्मा क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज के निर्देशन में अनूप कुमार मिश्र थानाध्यक्ष त्रिलोकपुर के नेतृत्व में आज दिनांक 04.10.2026 को चौकी बिस्कोहर थाना त्रिलोकपुर पर आगामी त्यौहार शारदीय नवरात्रि/ दशहरा को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु दुर्गा प्रतिमा स्थापित करने वालों,डी0जे0 धारकों तथा संभ्रांत नागरिकों व पत्रकार बंधुओं के साथ पीस कमेटी की मीटिंग कर उच्चाधिकारीगण के आदेश निर्देश से अवगत कराते हुए सभी को शान्तिपूर्ण व सौहार्दपूर्वक त्यौहार मनाने हेतु अपील की गयी । बैठक में मौजूद सभी व्यक्तियों से त्यौहार के दृष्टिगत शासन/उच्चाधिकारीगण द्वारा प्राप्त गाइडलाइन से अवगत कराया गया ।
सिद्धार्थनगर
आगामी त्यौहार शारदीय नवरात्रि/दशहरा को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु चौकी बिस्कोहर थाना त्रिलोकपुर पर की गई पीस कमेटी की गोष्ठी
- by Netra 24 Times
- 04/10/2026
- 20 Views
- 1 week ago
