सिद्धार्थनगर, 4 अक्टूबर उमा टेक्निकल डिग्री कॉलेज, हेड ऑफिस सिद्धार्थनगर की फाइनल मीटिंग 2026 का आयोजन रविवार को किया गया। बैठक में विभिन्न प्रांतों से पहुंचे शाखा निदेशकों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस दौरान संस्था की आगामी योजनाओं, शाखाओं के प्रदर्शन और वार्षिक समारोह की तैयारियों पर चर्चा हुई।
बैठक में बताया गया कि उमा टेक्निकल डिग्री कॉलेज का अखिल भारतीय वार्षिक समारोह 25 अक्टूबर 2026, रविवार को आयोजित होगा। समारोह में वर्षभर के प्रदर्शन के आधार पर उत्कृष्ट शाखा निदेशकों को सम्मानित किया जाएगा।
महानिदेशक श्री शंभू कुशवाहा ने बताया कि प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले शाखा निदेशकों को क्रमशः बुलेट, अपाचे एवं स्प्लेंडर प्लस बाइक पुरस्कार के रूप में दी जाएगी। इसके अलावा टॉप-10 शाखाओं को एसी, फ्रिज, कूलर, लैपटॉप, प्रोजेक्टर एवं मिक्सर मशीन सहित अन्य आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य अधिक से अधिक युवाओं को तकनीकी शिक्षा से जोड़कर उन्हें रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। बैठक में 25 अक्टूबर के वार्षिक समारोह को सफल बनाने के लिए आवश्यक तैयारियों पर भी चर्चा की गई।
उमा टेक्निकल डिग्री कॉलेज, हेड ऑफिस – सिद्धार्थनगर
