सिद्धार्थनगर अपने विधानसभा_क्षेत्र_कपिलवस्तु अंतर्गत बाढ़ से प्रभावित ग्राम सभा फुलवरिया टोला भलुहा पहुंचकर विधायक श्यामधनी राही ने बाढ़ राहत सामग्री वितरित की। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से संवाद कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा बाढ़ से उत्पन्न समस्याओं की जानकारी ली।
विधायक श्यामधनी राही ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में सरकार बाढ़ प्रभावित परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता के साथ खड़ी है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री परम पूज्य योगी आदित्यनाथ जी महाराज के नेतृत्व में बाढ़ प्रभावितों को हर संभव सहायता एवं राहत उपलब्ध कराने के लिए सरकार पूर्णतया प्रतिबद्ध है। प्रभावित परिवारों को आवश्यक राहत एवं सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन द्वारा भी लगातार कार्य किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि के रूप में संकट की इस घड़ी में जनता के बीच उपस्थित रहना और उनकी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करना प्राथमिकता है।
इस अवसर पर तहसीलदार श्री अरविंद नाथ पाण्डेय, क्षेत्रीय लेखपाल श्री विकास गुप्ता, श्री दिलीप सिंह, ग्राम प्रधान बाहाऊ जी सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
