डॉ0 अभिषेक महाजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर आदेश के क्रम मे एवं प्रशान्त कुमार प्रसाद, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के कुशल पर्यवेक्षण व शुबेन्दु सिंह क्षेत्राधिकारी बांसी के निर्देशन में बृजेश सिंह थानाध्यक्ष शिवनगर डिडई जनपद सिद्धार्थनगर के नेतृत्व में आज दिनांक 29.09.2026 को आवेदिका श्रीमती जया पत्नी सुजीत ग्राम-करहि मस्जिदिया 2.पूजा पत्नी शैलेन्द्र पता कोटिया गडोरी थाना- शिवनगर डिडई जनपद सि0नगर द्वारा शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया था जिसमें आवेदिका व उनके पति के बीच पारिवारिक बातों को लेकर कुछ कहा- सुनी हुआ था इसमें पति द्वारा अपने बच्चों को लेकर पत्नी को बिना बताए अपने घर चले जाने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया गया था जिससे पति पत्नी के मध्य मनमुटाव हो गया था उभय पक्षों को मिशन शक्ति टीम द्वारा दोनों जोड़ों के दोनो पक्षों (पति-पत्नी) को उनके आपसी रिश्तों, दायित्वों व पारिवारिक कर्तव्यों के बारे में अवगत कराया गया जिससे दोनो पक्ष (पति-पत्नी) राजी-खुशी से साथ रहने के लिये तैयार हुए । अब दोनों पक्षों के मध्य कोई विवाद नही है । दोनो पति-पत्नी को सकुशल एक साथ राजी-खुशी घर भेज दिया गया ।
उक्त पुलिस कार्यवाही की आम जनमानस द्वारा सरहाना की गयी ।
थाना शिवनगर डिड़ई मिशन शक्ति केन्द्र टीम का विवरणः-
1.उ0नि0 संजय राय
2.म0हे0का0नीलम शुक्ला
3.म0का0 प्रतिमा दूबे
