Breking News
जोगिया ब्लॉक के ग्राम सेमरा खुर्द में टॉस उछाल कर मनोज कुमार संपादक ने क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन हुआ संपन्न हरीश भट्ट सिद्धार्थनगर संवाददाताटडिया बाजार के ग्राम प्रधान अनिल जायसवाल ककरही के पास गाय बचाने में हुए चोटिल मनोज कुमार पूर्वांचल प्रभारी सिद्धार्थनगर संवाददातामंडी जिला का रुंझ पोलिंग बूथ बनेगा प्रदेश का अपना ग्रीन बूथ : डॉ आनंद कागराबकरीद की नमाज शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न, प्रशासन रहा अलर्टथाना खेसरहा पुलिस द्वारा हत्या के आरोप में वांछित 01 नफर अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया मिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के क्रम में थाना उसका बाजार मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम परती बाजार की महिलाओं/बालिकाओं को मिशन शक्ति अभियान, नये कानून, साइबर अपराध सुरक्षा व एंटी रोमियो अभियान के तहत जागरूक किया गया थाना त्रिलोकपुर पुलिस द्वारा नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोप में वांछित 01 नफर अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया संस्कार भारती का सिद्धार्थनगर इकाई का शपथ ग्रहण समारोह हुआ संपन्नशोहरतगढ़ क्षेत्र के विधायक विनय वर्मा ने किसानों को डीजल , पेट्रोल व डीएपी-यूरिया उपलब्ध कराने की उठाई मांगजनपदीय पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर ईद-उल-जुहा (बकरीद पर्व) की नमाज़ व बकरीद पर्व को सकुशल सम्पन्न कराया जा रहा है पत्रकारों एवं पत्रकारिता के मसीहा थे स्वर्गीय बालेश्वर लाल :जयप्रकाश गोविन्द रावजल संरक्षण को जनआंदोलन बनाने की अपील, एडीएम सिटी गजेंद्र कुमार का संदेशक्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ द्वारा थाना कठेला समयमाता पर नियुक्त रिक्रूट आरक्षियों के साथ बैठक कर उनके चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम के विषय में जाना गया तथा प्रशिक्षण संबंधी अभिलेखों का भी मूल्यांकन अवलोकन किया गया शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपी को थाना इटवा पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गयामिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के क्रम में थाना भवानीगंज मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम अहिराडीह की महिलाओं/बालिकाओ को नये कानून, साइबर अपराध सुरक्षा, कल्याणकारी योजनाओं व विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरो के बारे में जागरूक किया गया थाना शोहरतगढ़ पुलिस द्वारा नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोप में वांछित 01 नफर अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया थाना मोहाना पुलिस द्वारा 01नफर वारण्टी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ द्वारा थाना शोहरतगढ़ पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम के साथ सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा खुनुवा पर अवैध तस्करी, संदिग्ध आवागमन व अपराध नियंत्रण के दृष्टिगत रात्रि चेकिंग किया गया क्षेत्राधिकारी बांसी द्वारा आगामी त्यौहार ईद-उल-जुहा (बकरीद) व शांति व्यवस्था, सतर्कता एवं सुरक्षा को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु थाना बांसी के कस्बा बांसी में बांसी पुलिस के साथ फ्लैग मार्च/पैदल गश्त किया गया अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा आगामी त्यौहार ईद-उल-जुहा (बकरीद) व शांति व्यवस्था, सतर्कता एवं सुरक्षा को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु थाना शोहरतगढ़ के कस्बा शोहरतगढ़ में फ्लैग मार्च/पैदल गश्त किया गया 
गोरखपुर

ट्रक चालक ने ही उड़ाया 45 लाख से अधिक का माल, गोरखपुर पुलिस ने किया पर्दाफाश

कैंट पुलिस व स्वॉट टीम ने 352 गत्ता फिलिप्स एलईडी बल्ब के साथ आरोपी को दबोचा

गोरखपुर थाना कैंट पुलिस और स्वॉट टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए करीब 45.64 लाख रुपये मूल्य के फिलिप्स एलईडी बल्ब की चोरी का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में ट्रक चालक गुलशन शाह कानू को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से 352 सीलबंद गत्ता एलईडी बल्ब बरामद किए हैं। इस संबंध में पुलिस लाइन स्थित व्हाइट हाउस सभागार में पुलिस अधीक्षक नगर पाटिल निमिष दशरथ ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के निर्देश पर चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी कैंट के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक कैंट और स्वॉट टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपी गुलशन शाह कानू पुत्र नंदी शाह कानू निवासी मैनाटाड़ थाना मैनाटाड़, जिला पश्चिमी चंपारण (बिहार) है। उसके पास से फिलिप्स कंपनी के विभिन्न मॉडल के कुल 352 सीलबंद गत्ता एलईडी बल्ब बरामद किए गए हैं, जिनकी कीमत करीब 45,64,914 रुपये आंकी गई है।
पुलिस के अनुसार वादिनी का ट्रांसपोर्ट कार्य मारुती इंटरनेशनल ट्रांसपोर्ट, त्रिपाठी कॉम्प्लेक्स ठूठीबारी चौराहा, महराजगंज के माध्यम से संचालित होता है। फरीदाबाद-पलवल (हरियाणा) से सोनौली के रास्ते काठमांडू भेजने के लिए एलईडी बल्ब के 374 गत्ता (करीब 3.18 टन) माल की ढुलाई के लिए आरोपी ट्रक चालक को तय किया गया था। आरोपी ने माल लोड करने के बाद भाड़े के रूप में 80 हजार रुपये भी प्राप्त कर लिए।
इसके बाद उसने फोन कर गाड़ी खराब होने की बात कहकर गीडा क्षेत्र में ट्रक खड़ा होने और मरम्मत के लिए 20 हजार रुपये और मंगाने की बात कही। जब वादिनी के पति मौके पर पहुंचे तो वहां न ट्रक मिला और न ही चालक। इसके बाद आरोपी का मोबाइल भी बंद हो गया।
तहरीर के आधार पर थाना कैंट में मु0अ0सं0 78/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी ट्रक चालक ने अपने साथी के साथ मिलकर माल चोरी कर लिया था। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) व 318(4) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई है। प्रेस वार्ता के दौरान सहायक पुलिस अधीक्षक/सीओ कैंट अरुण कुमार एस और इंस्पेक्टर कैंट संजय सिंह भी मौजूद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *