Breking News
थाना लोटन मिशन शक्ति टीम द्वारा मिशन शक्ति फेज 5.0(द्वितीय चरण) के तहत बहु बेटी सम्मेलन, महिला सशक्तिकरण के क्रम में थानाक्षेत्र के ग्राम-केनवनिया की महिलाओं व बालिकाओ को महिला संबंधी अपराध, साइबर अपराध व उससे बचाव के संबंध मे पम्पलेट वितरीत कर जागरुक किया गयामिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के तहत थाना उसका बाजार की मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम उसका राजा की महिलाओं/बालिकाओं को एकत्रित कर महिला अपराध, साइबर अपराध व उससे बचाव के सम्बन्ध में जागरूक किया गया थाना सिद्धार्थनगर पुलिस द्वारा छिनैती की घटना कारित करने वाले एक नफर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया तथा कब्जे से छिनैती का मोबाइल व घटना में प्रयुक्त दो पहिया बाइक बरामद थाना सिद्धार्थनगर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए गुमशुदा बच्ची वैभवी को उनके परिजनो को बुलाकर सुपुर्द किया गया थाना कपिलवस्तु मिशन शक्ति टीम द्वारा मिशन शक्ति फेज 5.0(द्वितीय चरण) के तहत बहु बेटी सम्मेलन, महिला सशक्तिकरण के क्रम में थानाक्षेत्र के कस्बा अलीगढ़वा की महिलाओं व बालिकाओ को महिला संबंधी अपराध, साइबर अपराध व उससे बचाव के संबंध मे पम्पलेट वितरीत कर जागरुक किया गया नारी शक्ति को सलाम उत्कृष्ट योगदान पर 51 महिलाओं का हुआ सम्मानसिद्धार्थनगर 27 अगस्त 2026/जिला स्वास्थ्य समिति (डी0एच0एस0) एवं स्वास्थ्य विभाग से संबधित योजनाओ की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी  शिवशरणप्पा जी.एन. की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी  बलराम सिंह की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुईविश्व कल्याण के लिए गोरखपुर में भव्य रुद्राभिषेकमिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के तहत थाना इटवा मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम महादेव घुरहू में बहू-बेटी सम्मेलन व साइबर जागरूकता अभियान के तहत चौपाल लगाकर बालिकाओं/महिलाओं को महिला अपराध व उससे बचाव के सम्बन्ध मे जागरूक किया गया मिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के तहत थाना गोल्हौरा मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के एस एन टी पब्लिक स्कूल मऊ की छात्र/छात्राओं को महिला अपराध, साइबर अपराध व उससे बचाव के सम्बन्ध में जागरूक किया गया कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सिद्धार्थनगरमिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के तहत थाना ढ़ेबरुआ की मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय भरौली की बालिकाओं को महिला अपराध, साइबर अपराध व उससे बचाव के सम्बन्ध में पम्पलेट वितरित कर जागरूक किया गया डॉ0 अभिषेक महाजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर ने जनता दर्शन में आये फरियादियों की समस्याएं/शिकायतों को सुना संजय सेठ के जन्मदिन पर शुभ चिंतको का शुभकामनाओ का लगा रहा ताता विनय वर्माकम्युनिटी पुलिसिंग अभियान के तहत थाना मोहाना कम्युनिटी पुलिस टीम द्वारा थानाक्षेत्र के कस्बा बर्डपुर में वरिष्ठ नागरिकों के साथ संवाद स्थापित कर आपात स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने हेतु प्रेरित किया गया कम्युनिटी पुलिसिंग अभियान के तहत थाना मिश्रौलिया कम्युनिटी पुलिस टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम धनगढवा एवं पटियापार में वरिष्ठ नागरिकों के साथ संवाद स्थापित कर किसी भी प्रकार की समस्या या आपात स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने हेतु प्रेरित किया गया कम्युनिटी पुलिसिंग अभियान के तहत थाना उसका बाजार कम्युनिटी पुलिस टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम पकड़ी में वरिष्ठ नागरिकों के साथ संवाद स्थापित कर किसी भी प्रकार की समस्या या आपात स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने हेतु प्रेरित किया गया मिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के तहत थाना शिवनगर डिडई मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम कबरा में बहू-बेटी सम्मेलन व साइबर जागरूकता अभियान के तहत चौपाल लगाकर महिलाओं/बालिकाओं को महिला अपराध व उससे बचाव के सम्बन्ध मे जागरूक किया गया त्यौहार बारावफात /जुलूस को जनपदीय पुलिस द्वारा शांति एवं सौहार्दपूर्वक सम्पन्न कराया जा रहा हैमिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के तहत थाना लोटन मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम-कस्बा लोटन में मिशन शक्ति व साइबर जागरूकता अभियान के तहत चौपाल लगाकर बालिकाओं/महिलाओं को महिला अपराध व उससे बचाव के सम्बन्ध मे जागरूक किया गया 
गोरखपुर

त्रिस्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ, 1592 प्रगणकों को दी जा रही ट्रेनिंग

एसडीएम सदर दीपक गुप्ता व तहसीलदार ज्ञान प्रताप सिंह ने केंद्रों का निरीक्षण कर लिया जायजा

गोरखपुर सदर तहसील अंतर्गत आयोजित किए जा रहे बड़े स्तर के सर्वेक्षण/गणना कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए त्रिस्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलवार से किया गया। यह प्रशिक्षण गोरखपुर शहर के राजकीय जुबली इंटर कॉलेज एवं अयोध्या प्रसाद कन्या इंटर कॉलेज में संचालित किया जा रहा है, जहां कुल सात-सात कक्षाओं में प्रशिक्षण सत्र आयोजित हो रहे हैं।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 1592 प्रगणक (Enumerators), 261 सुपरवाइजर तथा 26 प्रशिक्षकों (ट्रेनर) को प्रशिक्षित किया जा रहा है। प्रशिक्षण को तीन चरणों में विभाजित किया गया है, जिसका पहला चरण आज से प्रारंभ हो गया है।
प्रशिक्षण के पहला चरण आज से23 अप्रैल तक सुचारू रूप से सुनिश्चित करने के लिए प्रशासनिक अधिकारी लगातार निगरानी कर रहे हैं। इसी क्रम में एसडीएम सदर दीपक गुप्ता तथा डिप्टी कलेक्टर/तहसीलदार सदर ज्ञान प्रताप सिंह दोनों प्रशिक्षण केंद्रों—राजकीय जुबली इंटर कॉलेज और अयोध्या प्रसाद कन्या इंटर कॉलेज—पर पहुंचे और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रगणकों, सुपरवाइजरों एवं ट्रेनरों से सीधे संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, समझ और व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने प्रतिभागियों से पूछा कि उन्हें प्रशिक्षण में कोई कठिनाई तो नहीं आ रही है और आवश्यकतानुसार प्रशिक्षकों को निर्देश भी दिए कि सभी बिंदुओं को सरल एवं स्पष्ट तरीके से समझाया जाए।
एसडीएम सदर दीपक गुप्ता ने कहा कि यह प्रशिक्षण आगामी कार्यों की सफलता की नींव है, इसलिए सभी प्रतिभागी इसे गंभीरता से लें और प्रत्येक पहलू को अच्छी तरह समझें। उन्होंने जोर देकर कहा कि फील्ड में कार्य करते समय किसी प्रकार की त्रुटि न हो, इसके लिए प्रशिक्षण के दौरान ही सभी शंकाओं का समाधान कर लिया जाए।
तहसीलदार सदर ज्ञान प्रताप सिंह ने भी प्रशिक्षण की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रगणकों और सुपरवाइजरों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी प्रतिभागी समय से प्रशिक्षण में उपस्थित रहें और दिए गए दिशा-निर्देशों का पूरी निष्ठा के साथ पालन करें।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान सदर तहसील प्रशासन के अन्य नायब तहसीलदार भी मौजूद रहे और उन्होंने व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाई। प्रशिक्षण केंद्रों पर बैठने की व्यवस्था, अध्ययन सामग्री, तकनीकी सहायता एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है, ताकि प्रतिभागियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के आगामी चरणों की बात करें तो दूसरा चरण 28, 29 और 30 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा, जबकि तीसरा एवं अंतिम चरण 4, 5 और 6 मई को संपन्न होगा। इन चरणों में भी बड़ी संख्या में प्रगणकों और सुपरवाइजरों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
प्रशासन का उद्देश्य है कि सभी संबंधित कार्मिकों को पूर्ण रूप से प्रशिक्षित कर फील्ड कार्य में किसी प्रकार की कमी न रहने दी जाए। इसके लिए प्रशिक्षण को चरणबद्ध और व्यवस्थित तरीके से संचालित किया जा रहा है।
कुल मिलाकर, इस व्यापक प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से जनपद प्रशासन यह सुनिश्चित करने में जुटा है कि आगामी सर्वेक्षण/गणना कार्य पूरी सटीकता, पारदर्शिता और दक्षता के साथ संपन्न हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *