सिद्धार्थनगर लोटन थाना क्षेत्र में घोंघी नदी में डूबे व्यक्ति का शव लगभग 24 घंटे बाद बरामद कर लिया गया एसडीआरएफ टीम ने लोटन पुलिस के सहयोग से लगातार चलाए गए सर्च अभियान के दौरान लोटन बाजारडीह स्थित शिव मंदिर के पास नदी से शव को बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि लोटन थानाध्यक्ष की तत्परता से एसडी आरएफ टीम ने लगातार खोज निकाला करीब 23–24 घंटे के बाद लोटन बजरिया गांव के पूरब नदी में शव बरामद हुआ। बरामद शव की शिनाख्त थाना कोल्हुई जनपद महराजगंज के रामजीत उर्फ मकालू पुत्र उदयराज उम्र 55 वर्ष ग्राम बडगो टोला भुड़कुड़हा के रूप में हुई है ग्रामीणों ने बताया कि रविवार को दोपहर में जनपद महराजगंज भुड़कुड़हा से घोंघी नदी में अपने किसी रिश्तेदार के दाह संस्कार में आया हुआ था । अचानक पैर फिसल गया और गहरी पानी में चला गया और गहरे पानी में डूब गया था इसके बाद पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है।
सिद्धार्थनगर
24 घंटे बाद घोंघी नदी में डूबे अधेड़ व्यक्ति का शव लोटन कोतवाली बाजारडीह शिव मंदिर के पास मिला
- by Netra 24 Times
- 13/07/2026
- 16 Views
- 23 hours ago
