जिलाधिकारी ने निर्देश किया कि विशेष बूथ अभियान के दौरान मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में सम्मिलित करने, अपात्र प्रविष्टियों के नियमानुसार निराकरण तथा नाम, पता एवं अन्य विवरणों में संशोधन से संबंधित प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं बूथ स्तरीय अधिकारियों (बीएलओ) को निर्देश दिए कि अभियान के उद्देश्यों के अनुरूप पूरी जिम्मेदारी एवं पारदर्शिता के साथ कार्य करें। साथ ही, मतदाता सूची को त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाए रखने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि विशेष बूथ अभियान निर्वाचन प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए तथा सभी संबंधित अधिकारी निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार कार्य करना सुनिश्चित करें।
सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर 17 अक्टूबर 2026/भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष बूथ दिवस दिनांक 17 अक्टूबर एवं 24 अक्टूबर 2026 को आयोजित किये जाने का निर्देश दिया गया है। उक्त के क्रम में आज जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट शिवशरणप्पा जीएन द्वारा पुलिस अधीक्षक डा0 अभिषेक महाजन के साथ कम्पोजिट विद्यालय, सोनखर के बूथ संख्या-112, 113, एवं 114 का निरीक्षण किया गया
- by Netra 24 Times
- 17/10/2026
- 6 Views
- 1 hour ago
