आज दिनांक 16.10.2026 को आवेदिका सीमा पत्नी राजू, निवासी ग्राम धन्धरा, थाना कोतवाली लोटन, जनपद सिद्धार्थनगर द्वारा पति के शराब पीकर गाली-गलौज एवं मारपीट करने के संबंध में थाना लोटन पर प्रार्थना पत्र दिया गया था। प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष के निर्देशन में मिशन शक्ति टीम द्वारा दोनों पक्षों की काउंसलिंग कर उन्हें पारिवारिक जिम्मेदारियों, आपसी विश्वास एवं सौहार्द के महत्व के प्रति जागरूक करते हुए समझाया-बुझाया गया। पुलिस के संवेदनशील एवं सकारात्मक प्रयासों से दोनों पक्षों के बीच उत्पन्न मतभेद दूर हुए तथा पति-पत्नी ने आपसी सहमति से पुनः साथ रहने का निर्णय लिया। काउंसलिंग के उपरांत दोनों पति-पत्नी खुशी-खुशी अपने घर चले गए। वर्तमान में दोनों के मध्य कोई विवाद नहीं है। इस सराहनीय पहल के लिए परिवारजनों द्वारा थाना लोटन पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया गया ।
सिद्धार्थनगर
थाना लोटन मिशन शक्ति पुलिस टीम द्वारा पारिवारिक विवाद का सफल निस्तारण, पुलिस की काउंसलिंग से पति-पत्नी के बीच सुलह
- by Netra 24 Times
- 16/10/2026
- 2 Views
- 1 hour ago
