आज दिनांक 18.10.2026 को आवेदिका श्रीमती रूपा पत्नी बृजेश ग्राम बलुआ थाना कोतवाली बांसी जनपद सिद्धार्थनगर द्वारा शिकायत किया गया था कि आवेदिका व उनके पति के बीच पारिवारिक बातों को लेकर कुछ कहा-सुनी हुआ था जिससे पति पत्नी के मध्य मनमुटाव हो गया था उभय पक्षों की मिशन शक्ति टीम द्वारा काउंसलिंग की गई (पति-पत्नी) को उनके आपसी रिश्ते, बच्चों के प्रति दायित्वों एंव पारिवारिक कर्तव्यों के बारे में अवगत कराया गया जिससे कि पुनः दोनो (पति-पत्नी) राजी-खुशी से साथ रहने के लिये तैयार हुए । अब दोनों पक्षों के मध्य कोई विवाद नही है विवाहित जोड़े (पति-पत्नी) को सकुशल एक साथ राजी-खुशी घर भेज दिया गया । थाना बांसी पुलिस मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिला सुरक्षा, पारिवारिक विवादों के समाधान एवं परिवारों में आपसी प्रेम, विश्वास और सौहार्द बनाए रखने हेतु निरंतर प्रतिबद्ध है ।। उक्त पुलिस कार्यवाही की आम जनमानस द्वारा सरहाना की गयी ।
मिशन शक्ति केन्द्र टीम का विवरणः-
01.उ0नि0 मती मीरा चौहान
02.म0का0 गीतांजलि कुशवाहा
03.म0का0 अंजू भारती
