यह फैसला पाठा क्षेत्र की जनता के हितों के बिल्कुल विपरीत है। इस अंडरपास के बंद होने से मानिकपुर तहसील, ब्लॉक तथा अन्य आवश्यक कार्यों के लिए आने-जाने वाले हजारों लोगों को अब कर्वी होकर लंबा रास्ता तय करना पड़ेगा, जिससे समय, ईंधन और आर्थिक बोझ तीनों बढ़ेंगे। आखिर आम जनता को इस परेशानी का सामना क्यों करना पड़े? जनहित से जुड़े ऐसे निर्णय लेने से पहले स्थानीय जनता और जनप्रतिनिधियों की राय लेना आवश्यक है। बिना वैकल्पिक व्यवस्था किए अंडरपास बंद करना आम नागरिकों के अधिकारों की अनदेखी है।
हम रेलवे विभाग से मांग करते हैं कि बहिलपुरवा अंडरपास को तत्काल खोला जाए या फिर ऐसी वैकल्पिक व्यवस्था की जाए जिससे जनता को अनावश्यक परेशानी और आर्थिक नुकसान न उठाना पड़े।
जनता की आवाज़ दबेगी नहीं, अधिकारों की लड़ाई जारी रहेगी।
चित्रकूट
रेलवे विभाग की मनमानी नहीं चलेगी दिनांक 13.07.2026 को रेलवे विभाग द्वारा बहिलपुरवा रेलवे स्टेशन पर बने अंडरपास पुल को बंद कर दिया गया
- by Netra 24 Times
- 14/07/2026
- 8 Views
- 2 hours ago
