वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा में चलाए जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 20/10/2026 को अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान तथा थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह के कुशल नेतृत्व में मॉडल मिशन शक्ति केंद्र के अन्तर्गत महिला सशक्तिकरण जागरूकता कार्यक्रम के तहत थाना मोहाना परिसर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस अवसर पर प्रभारी एंटी रोमियो मय टीम व स्थानीय जनप्रतिनिधि,मानव सेवा संस्थान गोरखपुर (NGO), मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान (NGO) तथा मदद फाउंडेशन (NGO) के प्रतिनिधि तथा थाना मोहाना की मिशन शक्ति टीम के समस्त अधिकारी व कर्मचारीगण मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं व बच्चियों क़ो एकत्रित कर मिशन शक्ति केन्द्र के संचालन के संबंध में जानकारी दी गईमहिला संबंधी अपराध पर अंकुश लगाने हेतु विभिन्न हेल्पलाइन नंबर- 112, पुलिस आपातकान सेवा 1090, वूमेन पावर हेल्पलाइन1076, माननीय मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 108, एंबुलेंस सेवा 1930, साइबर अपराध हेल्पलाइन 1098, चाइल्ड हेल्पलाइन 102, स्वास्थ्य सेवा के बारे में जानकारी दी गई ।
सिद्धार्थनगर
मिशन शक्ति फेज 6 कार्यक्रम के तहत महिला सशक्तिकरण, एंटीरोमियो एवं साइबर अपराध सुरक्षा के क्रम शारदीय नवरात्रि पर्व पर थानाध्यक्ष मोहाना मय मिशन शक्ति पुलिस टीम द्वारा विभिन्न NGO के साथ थाना परिसर मे महिलाओं/बालिकाओं को एकत्रित कर जागरुक किया गया
- by Netra 24 Times
- 20/10/2026
- 8 Views
- 40 minutes ago
