महराजगंज पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में संचालित मिशन शक्ति फेज-5.0 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत थाना सोहगीबरवा की मिशन शक्ति टीम द्वारा थाना क्षेत्र में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला हेल्पलाइन नंबर, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान, सखी वन स्टॉप सेंटर, पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) तथा महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा एवं कल्याण से जुड़ी विभिन्न सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें किसी भी प्रकार की आपात स्थिति या उत्पीड़न की स्थिति में उपलब्ध हेल्पलाइन सेवाओं का तत्काल उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।
पुलिस टीम ने महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और किसी भी प्रकार की समस्या होने पर बिना संकोच पुलिस से संपर्क करने की अपील की।
महाराजगंज
मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत सोहगीबरवा पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
- by Netra 24 Times
- 14/07/2026
- 6 Views
- 2 hours ago
