महराजगंज पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में अपराध एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना फरेंदा पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दहेज प्रतिषेध अधिनियम एवं भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) से संबंधित मुकदमे में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। महराजगंज पुलिस का कहना है कि जनपद में अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
महाराजगंज
फरेंदा पुलिस ने दहेज उत्पीड़न मामले के दो वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
- by Netra 24 Times
- 14/07/2026
- 6 Views
- 2 hours ago
