औषधि निरीक्षक द्वारा हमारी सभी मांगों पर ध्यान से सुनकर विचार करने का आश्वासन दिया गया। आज ही जिलाधिकारी महोदय को भी अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन फार्मासिस्ट संवर्ग के 6 सूत्रीय मांगों का समर्थन पत्र दिया गया जिसमें अवैध रूप से जनपद में चल रहे मेडिकल स्टोर झोला छाप के खिलाफ कार्यवाही ,फार्मासिस्ट के नए पद सृजन करने, किसी फार्मासिस्ट को प्रताड़ित न करने ,फार्मासिस्ट के आवेदन पर नियमानुसार जल्द से जल्द लाइसेंस जारी करने ,PPR एक्ट 2015 को लागू करने तथा किसी भी फार्मासिस्ट के विरुद्ध फर्जी रंजिश बस आईजीआरएस करने पर फार्मासिस्ट को परेशान न करने के आदि के संबंध में ज्ञापन दिया गया। इस अवसर पर अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन के जिला संरक्षक अनिल गुप्ता जिला महासचिव विकास उपाध्याय जिला सचिव सौरव पांडे जिला उपाध्यक्ष सुशील पटेल जिला उपाध्यक्ष आशुतोष चतुर्वेदी जिला महामंत्री कौलेश्वर चौबे जिला मंत्री दिनेश प्रजापति जिला कोषाध्यक्ष विकास खटीक जिला मीडिया प्रभारी शुभम चतुर्वेदी जिला प्रवक्ता सोमनाथ चौधरी जिला संगठन मंत्री दिनेश कुमार अभिषेक उपाध्याय ,कृष्णकांत , परवेज़ खान, रत्नेश कुमार पांडे राकेश यादव, सुभाष, प्रशांत दीप राजू श्रीवास्तव अंकित चौधरी रिंकू चौधरी ,राजीव रंजन सहित तमाम फार्मासिस्ट मौजूद रहे।
सिद्धार्थनगर
अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष के कुशल नेतृत्व में सिद्धार्थनगर जिला कार्यकारिणी द्वारा आशीष पांडे जिला अध्यक्ष के अगुवाई में आज नवागत औषधि निरीक्षक मनोज कुमार सिंह से शिष्टाचार मुलाकात किया गया साथ ही साथ 6 सूत्रीय मांगों को लेकर के ज्ञापन दिया गया
- by Netra 24 Times
- 13/07/2026
- 109 Views
- 1 day ago
