महराजगंज ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत ग्राम दरहटा में मा. विधायक सदर एवं जनपद के नोडल अधिकारी/सचिव, नगर विकास की उपस्थिति में हरिशंकरी परंपरा के अनुसार बरगद, पीपल और पाकड़ के पौधों का रोपण किया गया।
कार्यक्रम में लगभग 350 लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए पौधरोपण किया और पर्यावरण संरक्षण तथा हरित भविष्य के निर्माण का संकल्प लिया। इस अवसर पर सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने की अपील भी की गई।
