महराजगंज पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में जनपद के सभी थाना प्रभारियों द्वारा प्रतिदिन थाना कार्यालयों पर नियमित जनसुनवाई की जा रही है। इस दौरान फरियादियों की शिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरता से सुना जा रहा है तथा उनका निष्पक्ष, त्वरित एवं विधिक निस्तारण सुनिश्चित कराया जा रहा है। जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधिकारियों ने शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। महराजगंज पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे अपनी समस्याओं के समाधान के लिए निसंकोच अपने निकटतम थाने पर संपर्क करें। पुलिस का उद्देश्य जनता को समयबद्ध, पारदर्शी और प्रभावी न्याय उपलब्ध कराना है।
महाराजगंज
महराजगंज थानों पर नियमित जनसुनवाई, शिकायतों के त्वरित एवं विधिक निस्तारण के निर्देश
- by Netra 24 Times
- 13/07/2026
- 10 Views
- 1 day ago
