Breking News
सिद्धार्थनगर 17 अक्टूबर 2026/भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष बूथ दिवस दिनांक 17 अक्टूबर एवं 24 अक्टूबर 2026 को आयोजित किये जाने का निर्देश दिया गया है। उक्त के क्रम में आज जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट  शिवशरणप्पा जीएन द्वारा पुलिस अधीक्षक डा0 अभिषेक महाजन के साथ कम्पोजिट विद्यालय, सोनखर के बूथ संख्या-112, 113, एवं 114 का निरीक्षण किया गयाथाना मोहाना मिशन शक्ति टीम द्वारा मिशन शक्ति फेज 6.0 के तहत पति-पत्नि के बीच हुए परिवारिक विवाद को समझाबुझा कर समाप्त किया गया तथा एक साथ रहने हेतु राजी किया गयाउपजिलाधिकारी शोहरतगढ़ व क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ द्वारा पिंक समाधान दिवस/ मिशन शक्ति तहसील दिवस के अवसर पर तहसील शोहरतगढ़ पर जनसुनवाई किया गयाकार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सिद्धार्थनगरसिद्धार्थनगर 16 अक्टूबर 2026/की मेधावी बेटी श्रद्धा पांडेय ने हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा-2026 में 600 में 581 अंक (96.83%) हासिल कर प्रदेश में छठा स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा श्रद्धा पांडेय सांकेतिक रूप से एक दिन की जिलाधिकारी बनींसिद्धार्थनगर 16 अक्टूबर 2026/जिलाधिकारी  शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक डॉ0 अभिषेक महाजन, मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह की उपस्थिति में विकास खण्ड बढ़नी के अन्तर्गत ग्राम पंचायत औदही कला में ग्राम चौपाल-गांव की समस्या गांव में समाधान कार्यक्रम सम्पन्न हुआसिद्धार्थ नगर 16 अक्टूबर 2026/शारदीय नवरात्रि दुर्गा पूजा व मूर्ति विसर्जन के दृष्टिगत शांति, सौहार्द एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु जिलाधिकारी  शिवशरणप्पा जीएन एवं पुलिस अधीक्षक डॉ0 अभिषेक महाजन द्वारा पर्याप्त पुलिस बल के साथ थाना ढेबरुआ के कस्बा बढ़नी में फ्लैग मार्च/पैदल गश्त किया गयासिद्धार्थ नगर 16 अक्टूबर 2026/शारदीय नवरात्रि दुर्गा पूजा व मूर्ति विसर्जन के दृष्टिगत शांति, सौहार्द एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु जिलाधिकारी  शिवशरणप्पा जीएन एवं पुलिस अधीक्षक डॉ0 अभिषेक महाजन द्वारा पर्याप्त पुलिस बल के साथ थाना शोहरतगढ़ के कस्बा शोहरतगढ़ क्षेत्र में फ्लैग मार्च/पैदल गश्त किया गयाथाना लोटन मिशन शक्ति पुलिस टीम द्वारा पारिवारिक विवाद का सफल निस्तारण, पुलिस की काउंसलिंग से पति-पत्नी के बीच सुलह थाना लोटन पुलिस द्वारा 02 नफर वारंटीगण को गिरफ्तार किया गया तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया सिद्धार्थनगर 15 अक्टूबर 2026/आगामी निर्वाचन की तैयारियों के क्रम में आज जिला निर्वाचन कार्यालय में इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों(EVM), प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) का जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट शिवशरणप्पा जीएन द्वारा निरीक्षण किया गयासिद्धार्थनगर में महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत मेधावी छात्राओं को स्वास्थ्य कार्यक्रमों की दी गई जानकारी, दिव्या मिश्रा बनीं एक दिन की प्रभारी चिकित्सा अधिकारीडॉ0 अभिषेक महाजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर ने जनता दर्शन में आये फरियादियों की समस्याएं/शिकायतों को सुना थाना लोटन पुलिस द्वारा एक नफर वारण्टी को गिरफ्तार किया गया तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गयाआयुक्त,खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उ0प्र0 एवं जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में आज दिनांक 14/10/26 को नवरात्र पर्व के दृष्टिगत मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थ के विक्रय पर प्रभावी रोकथाम हेतु सहायक आयुक्त (खाद्य)-II के निर्देशन में विशेष छापामार अभियान चलाया गयाचकबंदी का लाभ, खुशी विकास एवं पुनर्निर्माणमिशन शक्ति फेज- 6 अभियान के तहत थाना शिवनगर डिडई मिशन शक्ति टीम द्वारा थाना क्षेत्र मे स्थापित दुर्गा पंडालो मे भ्रमणशील होकर महिलाओं/बालिकाओं को खाद्य सामग्री का वितरण किया गया तथा महिला अपराध, साइबर अपराध सुरक्षा व हेल्पलाइन नम्बर, दहेज उत्पीड़न, नए कानून आदि के सम्बन्ध में पम्पलेट वितरित कर जागरुक किया गया कम्यूनिटी पुलिसिंग अभियान के तहत थाना कपिलवस्तु कम्युनिटी पुलिस टीम द्वारा थानाक्षेत्र के बजहा बाजार में स्थित स्कूल के प्रधानाचार्य से संवाद कर मानक के अनुरूप बच्चों के आने-जाने हेतु यातायात नियमों एवं निर्देशों से अवगत कराया गया डॉ0 अभिषेक महाजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर ने जनता दर्शन में आये फरियादियों की समस्याएं/शिकायतों को सुना समाजवादी नेता स्व. बृजभूषण तिवारी का जीवन परिचय
गोरखपुर

कवि सम्मेलन व मुशायरे में देश-समाज, संवेदना और व्यंग्य की धारा, देर तक झूमता रहा सभागार

विभिन्न शहरों से आए कवियों ने शब्दों से बांधा समां, अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर हुआ सम्मान

हिन्दी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब कार्यकारिणी द्वारा आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों की श्रृंखला में में प्रेस क्लब सभागार में भव्य कवि सम्मेलन एवं मुशायरे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपस्थित कवियों एवं अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं मां सरस्वती के माल्यार्पण के साथ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार बाला दिन बेसहारा ने की, जबकि संचालन मशहूर शायर फारूक जमाल ने किया।आज आयोजित इस कार्यक्रम में साहित्य, पत्रकारिता और समाज की संवेदनाओं का अद्भुत संगम देखने को मिला, जहां विभिन्न जनपदों से आए कवियों और शायरों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से न केवल श्रोताओं का मनोरंजन किया, बल्कि सामाजिक सरोकारों, पारिवारिक मूल्यों और वर्तमान समय की चुनौतियों पर भी गहरी बात कही। कार्यक्रम में दो सौ से अधिक पत्रकारों की उपस्थिति ने माहौल को और भी गरिमामय बना दिया। कार्यक्रम में कवयित्री विभा सिंह ने अपनी काव्य प्रस्तुति में भक्ति, प्रेम और संवेदना के भावों को बड़ी खूबसूरती से पिरोया।

उन्होंने कहा—
बहती हुई हवा सुहानी है तेरी मेरी कहानी है तू मेरे आंखों में बसा है तेरा चेहरा नूरानी है …, प्यार दुख है ना बाधा है प्यार बिन हर मनुष्य आधा है वहीं आनंद श्रीवास्तव (प्रयागराज) ने बचपन की यादों और पारिवारिक भावनाओं को छूते हुए कहा—
“अपना बचपन भी कितना प्यारा था मां के आंखों का तारा था… वह भी क्या दौर जमाना था… फर्ज बेटे यू निभाया है धर में कैमरा लगाया है एक मुद्दत से धर नहीं आया है  कार्यक्रम का संचालन कर रहे फर्रुख जमाल ने अपनी शायरी से भी श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया
“रहता नहीं खुश नमी आदमी के साथ मिलते रहो हर एक के साथ.. मुझे कुछ दिन हिरानी बहुत है कभी फुरत पाऊं तो डूब जाऊं झूठों को परेशानी है ,जबकि सत्यमबदा शर्मा ने समाज के बदलते स्वरूप और सच्चाई की कीमत पर तीखा प्रहार किया—
“जो जुमला बोल किरदार को ताजा नहीं रखता यह दुनिया उसको सस्ते में लुट लेती है.. उसके अचल में कभी दाग नहीं हो सकता .. जब रंग ढंग दिखाते है क्यों बेटे खुशी में कुत्ते पाल लेते है मां बाप को वृद्धा आश्रम छोड़ आते ”
वीरेंद्र मिश्र ‘दीपक’ ने भोजपुरी शैली में व्यंग्य और सामाजिक यथार्थ को प्रस्तुत करते हुए कहा—
“काहे मुंह झूराइल बा निम्मन दिनवा आइल बा ,कुल बेहा का फुलवा फुलाइल बा काहे मुहवा झुराइल बा वही राजेश सिंह ‘बसर’ ने अपनी प्रभावशाली शायरी से समाज और सियासत पर गहरी चोट की—
“सह के सूरज की तपन चांदनी देता मां की आंचल .. जो आजू बाजू है उनको ईनाम दे देना हम तो यहां काम करते.. जिंदाबाद मुर्दाबाद जरूरी है मेरे दोस्त किसी कोने में इंकलाब रहने दे मेरे दोस्त .. तेरे शहर में आदमी रहते है इस सवाल का जवाब रहने दे . जिंदगी में कुछ बेहिसाब रहने दे .. जबकि मुकेश श्रीवास्तव ने मां, धर्म और इंसानियत पर भावुक प्रस्तुति देते हुए कहा कि
“निगाहे चुगली करती है मेरी पीड़ा पराई है वह किस्मत वाले है मां जो अपने आंचल रखे अम्मा जरा बचा रखना जरा चांदनी की छांव है अम्मा… हमको समझ ना पाएंगे धर्म के अंधे .. उर्दू से मोहब्बत है हिंदी के है बंदे मस्जिद भी उन्हीं का मंदिर भी उन्हीं का .. हमारे सीने पर सर जो सोया था .. विदा तो कर दिया उसे हंसते लेकिन फिर लिपट के रोया था ..”भालचंद त्रिपाठी (आजमगढ़) ने सामाजिक विसंगतियों पर कटाक्ष करते हुए कहा—
“उनपे कुरबार हो गए है क्या इतने नादान हो गए है क्या चाहते है शर झुकाए भगवान हो गए है क्या .. जरा सी बात पर खफा है जो खुद को समझते थे भगवान … खत्म करते जा रहे हम जंगलों को .. तुम सलीके से कह गए होते .. कोई बैठा हमारी छांव में … हर कोई कहता खुदा से यही हम सह नहीं पाते .. खर्चे बाबू जी की जोड़े पाई पाई अम्मा .. वार दूसरे से करना ठीक है क्या राम का चेहरा लगाना ठीक है क्या.
अध्यक्षता कर रहे बाला दिन बेसहारा ने अपनी प्रस्तुति में गांव, समाज और बेटियों की पीड़ा को स्वर दिया—
“देखत देखत लगल अपन गांव बाप हो गई ,जहां बाप करे मजदूरी .. एक कोखी क जनमंल गुल्ली डंडा ओला पोती गांव क खेल मंगरू कहले हम ना जानली अपने आप हो गईली .. तू बेटी है बेटी को मार रही है खाया है वही सुजीत पांडेय ने बेटी के दर्द को शब्द देते हुए कहा—
कैसे लिखूं बेटी की दास्ता बचपन में सुनती थी मेरी दस्ता .. पलकों में थामे आसू ..
कार्यक्रम के अंत में सभी आमंत्रित कवियों एवं शायरों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। अंत में प्रेस क्लब के अध्यक्ष ओंकार धर द्विवेदी ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि 30 मई को हिन्दी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं, जिसके क्रम में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है और आगे भी पत्रकारों के ज्ञानवर्धन व साहित्यिक कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाते रहेंगे।
कार्यक्रम में मंत्री पंकज श्रीवास्तव संयुक्त मंत्री महेंद्र गौड़, कोषाध्यक्ष दुर्गेश यादव, पुस्तकालय मंत्री संजय कुमार, कार्यकारिणी सदस्य डॉ. मनोज मिश्रा, रजनीश त्रिपाठी के साथ ही पूर्व संपादक दैनिक जागरण सुजीत पांडेय, पूर्व संपादकअमर उजाला जगदीश लाल श्रीवास्तव, पूर्व अध्यक्ष अरविंद राय, पूर्व अध्यक्ष अशोक चौधरी,पूर्व अध्यक्ष रीतेश मिश्र ,पूर्व उपाध्यक्ष अजीत यादव,मृत्युंजय शंकर सिन्हा मनोज यादव ,कुंदन उपाध्याय,पूर्व मंत्री विजय जायसवाल ,धीरज श्रीवास्तव,वरिष्ठ पत्रकार ,अजय शंकर त्रिवेदी,उत्तम दुबे,शैलेन्द्र श्रीवास्तव,टीपी शाही,उमेश पाठक,बच्चा पांडेय,आलोक शुक्ला,सतीश पांडेय,दामोदर उपाध्याय ,मुर्तजा हुसैन,अनवर अली ,जावेद ,हरेंद्र दुबे,राजेश सोनकर ,हरिकेश शाही ,अशोक राव ,संजय दुबे,प्रमोद सिंह , रजनीश श्रीवास्तव, सहित अन्य पत्रकार और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

PNFPB Install PWA using share icon

To install app on your device, tap the Share button in Safari. Scroll down and select 'Add to Home Screen'. Then tap 'Add' to place the app icon on your Home Screen.