दिनांक 29/09/2026 को आवेदिका जरीना बानो पत्नी बकिस अहमद पता आजादनगर थाना व जनपद सिद्धार्थनगर के द्वारा थाना स्थानीय पर एक प्रार्थना पत्र दिया गया कि पति बकिस अहमद द्वारा छोटी-छोटी बातो को लेकर पारिवारिक विवाद है, उक्त प्रार्थना पत्र पर त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना सिद्धार्थनगर मिशन शक्ति टीम द्वारा दोनों पक्षों को थाना स्थानीय पर बुलाकर काउंसलिंग कर दोनों पक्षों को समझाया गया तथा पति को हिदायत किया गया की अपने पत्नी के साथ कोई विवाद न करे इस बात आज दिनांक 30.09.2026 को पति-पत्नी आपसी सहमति से सुलह-समझौता कर एक साथ राजी खुशी अपने घर गए ।
सिद्धार्थनगर
थाना सिद्धार्थनगर मिशन शक्ति पुलिस टीम द्वारा काउन्सलिंग कर पति-पत्नी के बीच हुए विवाद को सुलझाकर परिवार को बिखरने से बचाया गया
- by Netra 24 Times
- 30/09/2026
- 30 Views
- 2 weeks ago
