डॉ0 अभिषेक महाजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा साइबर अपराध एवं साइबर क्राइम रिकवरी/लीन हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत प्रशान्त कुमार प्रसाद, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के निर्देशन व बृजेश कुमार वर्मा, क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज के पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्र थाना त्रिलोकपुर के कुशल नेतृत्व में दिनांक- 17.04.2026 को आवेदिका केसर जहां पत्नी आरिफ निवासी फूल पुर थाना त्रिलोकपुर जनपद सिद्धार्थनगर के द्वारा एनसीआपी पोर्टल के माध्यम से शिकायत संख्या- 33104260084519 से संबंधित वित्तीय फ्राड होने की शिकायत किया गया था । जिस पर थाना त्रिलोकपुर साइबर सेल टीम व बैंक के समन्वय से आज दिनांक 02.10.2026 को आवेदिका उपरोक्त की फ्राड सम्पूर्ण धनराशि ₹1,045/- को MRM Portal के माध्यम से पीड़िता के खाते में वापस कराया गया ।
सराहनीय कार्य करने वाली साइबर पुलिस टीम का विवरण-
1.थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्र थाना त्रिलोकपुर जनपद सिद्धार्थनगर
2.उ0नि0 गणेश कुमार थाना त्रिलोकपुर जनपद सिद्धार्थनगर
3.हे0का0 रवि कुमार साइबर सेल थाना त्रिलोकपुर जनपद सिद्धार्थनगर
4.का0 अरुण कुमार यादव साइबर सेल थाना त्रिलोकपुर जनपद सिद्धार्थनगर
5.म0का0 प्रीति साइबर सेल थाना त्रिलोकपुर जनपद सिद्धार्थनगर
