लखीमपुर खीरी क्षेत्र में दिनांक 14 अप्रैल 2026 को समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव रेहान खान ने व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाते हुए सैकड़ों गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने आम जनता से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान का भरोसा दिलाया। दौरे के क्रम में रेहान खान सुमेर नगर पहुंचे, जहां उन्होंने समाजसेवा का एक सराहनीय उदाहरण प्रस्तुत करते हुए दो गरीब बेटियों की शादी के लिए 51-51 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। उनकी इस पहल से क्षेत्र में खुशी और सम्मान का माहौल देखने को मिला। इस मौके पर सद्दाम हुसैन शेख (जिला प्रतिनिधि), रीता सिंह, मालवर प्रसाद (पूर्व प्रधान) सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने इस कार्य की सराहना की और रेहान खान का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर रेहान खान ने कहा, “समाज के गरीब और जरूरतमंद लोगों की मदद करना ही हमारी प्राथमिकता है। बेटियों की शादी हर परिवार के लिए एक बड़ा और जिम्मेदारी भरा काम होता है। ऐसे में यदि हम थोड़ी-सी मदद कर किसी के चेहरे पर मुस्कान ला सकें, तो इससे बड़ा कोई काम नहीं हो सकता। समाजवादी पार्टी हमेशा गरीबों, किसानों और कमजोर वर्ग के साथ खड़ी रही है और आगे भी खड़ी रहेगी। उन्होंने आगे कहा कि वे क्षेत्र में लगातार दौरा कर लोगों की समस्याओं को सुन रहे हैं और हर संभव मदद करने का प्रयास कर रहे हैं। उनका उद्देश्य सिर्फ राजनीति नहीं, बल्कि समाज सेवा है। रेहान खान के इस मानवीय और सराहनीय कदम की पूरे क्षेत्र में चर्चा हो रही है और लोग इसे सच्ची जनसेवा का उदाहरण मान रहे हैं।
लखीमपुर खेरी
गरीबों के हमदर्द बने सपा प्रदेश सचिव रेहान खान, सैकड़ों गांवों का दौरा कर दो बेटियों की शादी में दी आर्थिक सहायता
- by Netra 24 Times
- 15/04/2026
- 60 Views
- 1 month ago
