निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. गेहूॅ क्रय केन्द्रो का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में गेहूॅ की खरीद कम पाये जाने पर क्रय केन्द्र प्रभारी जोगिया-1 का स्पष्टीकरण प्राप्त करने हेतु सम्बन्धित को निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि किसानो से सम्पर्क करके गेहूॅ क्रय केन्द्रो पर बेचने हेतु किसानो को प्रेरित करे। किसानो का गेहूॅ सीधे क्रय केन्द्र पर ही खरीद की जाये। बिचौलयों के माध्यम से खरीदारी नही होनी चाहिए। किसानो को किसी भी प्रकार समस्या न होने पाये। गेहॅू की तौल में किसी भी प्रकार की शिकायत नही मिलनी चाहिए। यदि किसी भी प्रकार की शिकायत मिलेगी तो संबधित के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी। क्रय केन्द्र पर किसानो को पीने हेतु पानी, बैठने हेतु छाया आदि की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए। किसानों का गेहूॅ का भुगतान समय से कराने का निर्देश दिया। .
सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर 15 अप्रैल 2026/जिलाधिकारी श्री शिवशरणप्पा जीएन द्वारा गेहूॅ क्रय केन्द्र जोगिया-1, जोगिया-2 तथा गेहूॅ क्रय केन्द्र बांसी का औचक निरीक्षण किया गया
- by Netra 24 Times
- 15/04/2026
- 74 Views
- 1 month ago
