विकसित भारत विजन को लेकर गांव की समस्या गांव में समाधान के तहत शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक शुक्रवार को आयोजित होने वाले ग्रामीण चौपाल में जिले के आला अधिकारियों सहित जनप्रतिनिधियों द्वारा मौके पर मौजूद होकर ग्रामीणों की समस्याओं के विषय में जानकारी लेकर उसे दूर किया जाता है और उनके आजीविका से संबंधित योजनाओं का लाभ सुनिश्चित किया जाता है। इसी क्रम में आज जिले के मिठवल ब्लाक नचनी में ग्रामीण चौपाल का आयोजन किया गया जिसमें जिलाधिकारी शिवरणप्पा जीएन सहित संबंधित अधिकारी व कर्मचारी और पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं स्थानीय विधायक जय प्रताप सिंह कार्यक्रम में सम्मिलित हुए और ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन और उनसे मिलने वाले लाभ के विषय में जानकारी ली साथ ही संबंधित लोगों को जरूरी हिदायत भी दी जिससे सरकार के विकसित भारत के सपने को सबके सम्मिलित प्रयास से साकार किया जा सके।
सिद्धार्थनगर
मिठवल ब्लाक नचनी में ग्रामीण चौपाल का आयोजन किया गया
- by Netra 24 Times
- 13/03/2026
- 106 Views
- 6 months ago
