सिद्धार्थ नगर/डुमरियागंज नगर पंचायत में इन दिनों बंदरों के आतंक से लोग परेशान व भयभीत हैं । बंदरों द्वारा मकान पर हो रही अनावश्यक उछल कूद के कारण केवल लोगों के समान का ही नुकसान नहीं हो रहा है । बल्कि यह बंदर लोगों को हर तरह से हानि भी पहुंचा रहे हैं इससे लोगों में काफी आक्रोश पनप रहा है । पिछले कई महीनो से सैकड़ो की संख्या में लाल मुख वाले बंदरों का झुंड नगर में है । यह बंदर घरों में घुसकर उत्पात मचाते हैं । भारी और नुकसान पहुंचा रहे हैं । इन से डरकर बच्चे घर से बाहर नहीं निकल रहे हैं । बंदर छतों पर लगे नल, टोटी ,डिश, बिजली के तार ,बर्तन ,चूल्हे ,कपड़े, अनाज आदि को तो भारी नुकसान पहुंचा ही रहे हैं । दवाई को भी नहीं छोड़ रहे हैं । नगर वासियों के अनुसार बंदर बच्चों और महिलाओं को काटकर घायल कर देते हैं । व घरों से खाने पीने के सामान पहनने ओढ़ने व दवा भी छीन कर भाग जाते हैं ।और छतों पर सूखने के लिए डाले गए कपड़े फाड़ देते हैं । जिससे शहर वासियों का जीवन मुश्किल हो गया है । बंदरों के डर से कस्बे के बच्चे स्कूल व कोचिंग जाने से भी कतरने लगे हैं जिससे उनकी उपस्थिति कम हो गई है । लोगों को हर दिन बंदरों से अपनी सुरक्षा के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है । कई बार भंदरों ने कस्बे वासियों पर हमला किया जिसमें लोग अक्सर घायल होते हैं । कुछ दिनों पहले बंदरों ने एक व्यक्ति के ऊपर हमला करके छत से नीचे धकेल दिया जिससे वह अपाहिज हो गया लेकिन प्रशासन की ओर से कोई सुनवाई नहीं हुई।
👉नगर वासियों का आरोप बंदरों द्वारा अब तक दर्जनों लोगों को काटकर घायल किया जा चुका है ।
👉शिकायत के लिए कार्यालय जाने पर ई0ओ0 सचिन चौधरी अपने कार्यालय पर नहीं मिलते हैं फोन करने पर फोन भी नहीं उठाते।
👉नगर वासियों ने वन विभाग व जिला प्रशासन से मांग किया है कि इन बंदरों को पकड़ कर जंगल या अन्य किसी सुरक्षित स्थान पर छोड़ा जाये।
सिद्धार्थनगर
डुमरियागंज में बंदरों के आतंक से नगर वासी परेशान, नगर पंचायत के जिम्मेदार बने धृतराष्ट्र! बार-बार शिकायत करने के बावजूद भी नहीं होती कोई कार्यवाही! बंदरों के हमले से अब तक तमामों लोग हो चुके हैं घायल। ई ओ सचिन चौधरी का नहीं उठता फोन
- by Netra 24 Times
- 11/03/2026
- 102 Views
- 6 months ago
