पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन के निर्देशन में आज दिनांक 23-09-2026 को ‘अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस’ के अवसर पर जनपद सिद्धार्थनगर की रिजर्व पुलिस लाइन स्थित सभागार कक्ष में पुलिस अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों हेतु एक दिवसीय भारतीय सांकेतिक भाषा प्रशिक्षण कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला में गिफ्टेबल्ड फाउंडेशन के टीम प्रकाश पाण्डेय, करुणापति त्रिपाठी, मुजम्मिल भट्ट, तनु अग्रहरि द्वारा द्वारा उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारीगण को सांकेतिक भाषा का गहन व व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को मूक-बधिर (दिव्यांग) नागरिकों की समस्याओं को बेहतर ढंग से समझने और उनसे प्रभावी संवाद स्थापित करने के योग्य बनाना है। थानों और पुलिस कार्यालयों में आने वाले दिव्यांग जनों की शिकायतों को समझने तथा उन्हें त्वरित न्याय दिलाने में यह प्रशिक्षण पुलिसकर्मियों के लिए अत्यंत सहायक सिद्ध होगा। जिससे पुलिस बल मूक-बधिर नागरिकों के प्रति अधिक संवेदनशील होकर उनकी सहायता कर सकेगा। इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहें।
कार्यशाला के समापन पर प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन द्वारा उत्कृष्ट प्रशिक्षण प्रदान करने और पुलिसकर्मियों को सांकेतिक भाषा सिखाने में सराहनीय योगदान देने के लिए गिफ्टेबल्ड फाउंडेशन के टीम को पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर की ओर से ‘प्रशस्ति पत्र’ प्रदान कर सम्मानित किया गया।
सिद्धार्थनगर
अन्तर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन सिद्धार्थनगर सभागार कक्ष में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों हेतु एक दिवसीय भारतीय सांकेतिक भाषा प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया
- by Netra 24 Times
- 23/09/2026
- 60 Views
- 3 weeks ago
