सिद्धार्थनगर दिनांक 2 अक्टूबर 2026 को नेत्रा 24 टाइम्स के संपादक एवं चीफ एडिटर अजय मिश्र का अवतरण दिवस हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नेत्रा 24 टाइम्स की पूरी टीम ने उन्हें जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में प्रबंध संपादक सुनील त्रिपाठी, सह संपादक एवं वरिष्ठ पत्रकार बालमुकुंद त्रिपाठी, वरिष्ठ पत्रकार शमीम अहमद सिद्दीकी, कौशलेश मिश्रा, सतीश चंद्र मिश्रा तथा कंप्यूटर ऑपरेटर राजेश यादव जी, डिस्ट्रिक्ट ब्यूरो चीफ अब्दुल राशिद हाशमी जी उपस्थित रहे।
सभी ने अजय मिश्र के स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और निरंतर प्रगति की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान सभी ने आपसी सौहार्द एवं एकजुटता के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में आगे बढ़ने का संकल्प भी व्यक्त किया।
नेत्रा 24 टाइम्स परिवार की ओर से संपादक अजय मिश्र को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं। नेत्रा 24 टाइम्स के संपादक अजय मिश्र का धूमधाम से मना अवतरण दिवस, टीम ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं।
