Breking News
थाना सोहगीबरवा पुलिस की प्रभावी कार्रवाईथाना गोल्हौरा साइबर सेल की टीम द्वारा शिकायतकर्ता के साथ AEPS के माध्यम से साइबर फ्राड धनराशि ₹20,000/- को शिकायतकर्ता के खाते में कराया गया वापस सिद्धार्थनगर एण्टी रोमियो स्क्वाड पुलिस टीम द्वारा मिशन शक्ति 5.0 फेज 2 के अन्तर्गत जनपद के स्कूल-कॉलेज व भीड़-भाड़ वाले स्थानों व मनचलों एवं शोहदों की चेकिंग की गयी थाना जोगिया उदयपुर पुलिस द्वारा दहेज हत्या के आरोप में वान्छित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया सिद्धार्थनगर 14 जुलाई 2026/जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी  बलराम सिंह की उपस्थिति मे डिस्ट्रिक्ट कोआपरेटिव डेवलेपमेंट कमेटी की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार मे सम्पन्न हुईकूड़ा नदी में दिखा मगरमच्छ, देखने उमड़ी लोगों की भीड़रेलवे विभाग की मनमानी नहीं चलेगी दिनांक 13.07.2026 को रेलवे विभाग द्वारा बहिलपुरवा रेलवे स्टेशन पर बने अंडरपास पुल को बंद कर दिया गयामिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत सोहगीबरवा पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियानफरेंदा पुलिस ने दहेज उत्पीड़न मामले के दो वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तारठूठीबारी पुलिस ने 20 शीशियां नेपाली शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार24 घंटे बाद घोंघी नदी में डूबे अधेड़ व्यक्ति का शव लोटन कोतवाली बाजारडीह शिव मंदिर के पास मिलाथाना कठेला समयमाता मिशन शक्ति टीम द्वारा मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत त्वरित कार्यवाही करते हुए पति-पत्नी मे हुए पारिवारिक विवाद को सुलझाकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए विवाहित जोड़े को सकुशल उनके घर भेजा गया कम्युनिटी पुलिसिंग अभियान के तहत थाना चिल्हिया कम्युनिटी पुलिस टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम टेकनार बुजुर्ग में वरिष्ठ नागरिको के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गयाअखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष के कुशल नेतृत्व में सिद्धार्थनगर जिला कार्यकारिणी द्वारा आशीष पांडे जिला अध्यक्ष के अगुवाई में आज नवागत औषधि निरीक्षक मनोज कुमार सिंह से शिष्टाचार मुलाकात किया गया साथ ही साथ 6 सूत्रीय मांगों को लेकर के ज्ञापन दिया गयाडॉ0 अभिषेक महाजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर ने जनता दर्शन में आये फरियादियों की समस्याएं/शिकायतों को सुना थाना मिश्रौलिया साइबर सेल टीम द्वारा साइबर फ्रॉड से सम्बंधित धनराशि 20000/- रुपये को MRM पोर्टल के माध्यम से पीड़ित के खाते में वापस कराया गया महराजगंज थानों पर नियमित जनसुनवाई, शिकायतों के त्वरित एवं विधिक निस्तारण के निर्देशएक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत ग्राम दरहटा में भव्य पौधरोपण कार्यक्रम आयोजितजनपदीय पुलिस द्वारा आगामी त्यौहार व जनपद में शांति व्यवस्था, सतर्कता एवं सुरक्षा को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु अपने-अपने थाना क्षेत्रो में फ्लैग मार्च/पैदल गस्त किया गया मिशन शक्ति फेज 5.0(II) के तहत महिला थाना जनपद सिद्धार्थनगर द्वारा 11 जोड़ों के बीच मनमुटाव को दूर करते हुए एक साथ विदा किया गया 
दिल्ली

सांसद  जगदंबिका पाल ने संसद में उठाए दो महत्वपूर्ण जनहित के मुद्दे

आज संसद में वरिष्ठ सांसद जगदंबिका पाल ने जनभावनाओं से जुड़े दो महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावी ढंग से उठाया

प्रथम, श्री पाल ने नियम 377 के अंतर्गत भोजपुरी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल किए जाने की पुरजोर माँग की। उन्होंने सदन को अवगत कराया कि वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार लगभग 6 करोड़ भारतीय भोजपुरी को अपनी मातृभाषा के रूप में बोलते हैं। यह भाषा उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश और झारखंड सहित अनेक राज्यों में व्यापक रूप से प्रचलित है, साथ ही मॉरीशस, फिजी, सूरीनाम, त्रिनिदाद एवं टोबैगो तथा गुयाना जैसे देशों में भी प्रवासी भारतीयों के बीच इसकी सशक्त उपस्थिति है। उन्होंने कहा कि इतनी समृद्ध भाषाई एवं सांस्कृतिक विरासत के बावजूद भोजपुरी को अभी तक संवैधानिक मान्यता प्राप्त नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण है। श्री पाल ने केंद्र सरकार से आग्रह किया कि भोजपुरी को आठवीं अनुसूची में शामिल कर करोड़ों भोजपुरी भाषियों की लंबे समय से चली आ रही माँग को सम्मान दिया जाए। द्वितीय, श्री पाल ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी रुर्बन मिशन से संबंधित एक महत्वपूर्ण अनुपूरक प्रश्न उठाते हुए सरकार से आकांक्षी जिलों के संदर्भ में स्पष्टता माँगी। उन्होंने प्रश्न किया कि इन जिलों में रुर्बन क्लस्टरों के चयन हेतु क्या विशेष मानदंड अपनाए गए हैं तथा क्या उन्हें प्राथमिकता देने के लिए कोई अलग रणनीति बनाई गई है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी जानना चाहा कि क्या सरकार ने आकांक्षी जिलों में रुर्बन क्लस्टरों के माध्यम से आय, रोजगार और बुनियादी सेवाओं में वास्तविक एवं मापनीय सुधार का आकलन किया है। यदि अपेक्षित परिणाम प्राप्त नहीं हुए हैं, तो उन्हें सुधारने के लिए सरकार द्वारा क्या ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। जगदंबिका पाल ने कहा कि संसद के माध्यम से इन मुद्दों को उठाना न केवल सांस्कृतिक पहचान के संरक्षण बल्कि समावेशी एवं संतुलित क्षेत्रीय विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *