Breking News
जनता दर्शन में सुनी गईं जनसमस्याएं, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देशमिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के क्रम में थाना मिश्रौलिया मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम मधवापुर में महिलाओं/बालिकाओं को महिला संबंधी अपराध, साइबर अपराध व उससे बचाव के संबंध मे जागरूक किया गया जिला बदर आदेश का अनुपालन: सिंदुरिया पुलिस ने अभियुक्त को जनपद सीमा से किया बाहरदिवंगत चार आत्माओं का प्रथम पुण्यतिथि 13 जुलाई 2026 को शुभम पैराडाइज होटल सनई में दी गई श्रद्धांजलि सभा हुआ सम्पन्नथाना सोहगीबरवा पुलिस की प्रभावी कार्रवाईथाना गोल्हौरा साइबर सेल की टीम द्वारा शिकायतकर्ता के साथ AEPS के माध्यम से साइबर फ्राड धनराशि ₹20,000/- को शिकायतकर्ता के खाते में कराया गया वापस सिद्धार्थनगर एण्टी रोमियो स्क्वाड पुलिस टीम द्वारा मिशन शक्ति 5.0 फेज 2 के अन्तर्गत जनपद के स्कूल-कॉलेज व भीड़-भाड़ वाले स्थानों व मनचलों एवं शोहदों की चेकिंग की गयी थाना जोगिया उदयपुर पुलिस द्वारा दहेज हत्या के आरोप में वान्छित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया सिद्धार्थनगर 14 जुलाई 2026/जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी  बलराम सिंह की उपस्थिति मे डिस्ट्रिक्ट कोआपरेटिव डेवलेपमेंट कमेटी की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार मे सम्पन्न हुईकूड़ा नदी में दिखा मगरमच्छ, देखने उमड़ी लोगों की भीड़रेलवे विभाग की मनमानी नहीं चलेगी दिनांक 13.07.2026 को रेलवे विभाग द्वारा बहिलपुरवा रेलवे स्टेशन पर बने अंडरपास पुल को बंद कर दिया गयामिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत सोहगीबरवा पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियानफरेंदा पुलिस ने दहेज उत्पीड़न मामले के दो वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तारठूठीबारी पुलिस ने 20 शीशियां नेपाली शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार24 घंटे बाद घोंघी नदी में डूबे अधेड़ व्यक्ति का शव लोटन कोतवाली बाजारडीह शिव मंदिर के पास मिलाथाना कठेला समयमाता मिशन शक्ति टीम द्वारा मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत त्वरित कार्यवाही करते हुए पति-पत्नी मे हुए पारिवारिक विवाद को सुलझाकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए विवाहित जोड़े को सकुशल उनके घर भेजा गया कम्युनिटी पुलिसिंग अभियान के तहत थाना चिल्हिया कम्युनिटी पुलिस टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम टेकनार बुजुर्ग में वरिष्ठ नागरिको के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गयाअखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष के कुशल नेतृत्व में सिद्धार्थनगर जिला कार्यकारिणी द्वारा आशीष पांडे जिला अध्यक्ष के अगुवाई में आज नवागत औषधि निरीक्षक मनोज कुमार सिंह से शिष्टाचार मुलाकात किया गया साथ ही साथ 6 सूत्रीय मांगों को लेकर के ज्ञापन दिया गयाडॉ0 अभिषेक महाजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर ने जनता दर्शन में आये फरियादियों की समस्याएं/शिकायतों को सुना थाना मिश्रौलिया साइबर सेल टीम द्वारा साइबर फ्रॉड से सम्बंधित धनराशि 20000/- रुपये को MRM पोर्टल के माध्यम से पीड़ित के खाते में वापस कराया गया 
सिद्धार्थनगर

थाना खेसरहा पुलिस द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम मधुवापुर में बुजुर्ग व्यक्ति की निर्मम हत्या की घटना का 24 घण्टे के अन्दर सफल अनावरण करते हुए घटना में संलिप्त 03 अभियुक्तगण व 02 बाल अपचारी को गिरफ्तार/अभिरक्षा में लिया गया तथा घटना मे प्रयुक्त आला क़त्ल बरामद किया गया 

थाना खेसरहा पर दिनांक 12.04.2026 की रात्रि में सूचना प्राप्त हुई कि थानाक्षेत्र के ग्राम मदुआपुर में बुजुर्ग व्यक्ति आत्माराम वर्मा पुत्र शिवपूजन ग्रा0 मदुआपुर थाना खेसरहा जनपद सिद्धार्थनगर को विपक्षीगण द्वारा गम्भीर रुप से मारकर घायल कर दिया गया जिसकी सीएचसी खेसरहा में उपचार के दौरान मृत्यु हो गयी थी । इस सूचना पर उच्चाधिकारीगणों द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया गया । वादी श्री शशिकपूर वर्मा पुत्र आत्माराम वर्मा निवासी ग्राम मधुवापुर थाना खेसरहा जनपद सिद्धार्थनगर के लिखित तहरीरी सूचना पर तत्काल थाना खेसरहा पर 47/2026 धारा 103(1),115(2),352,191(2),191(3),190 BNS पंजीकृत किया गया । डॉ0 अभिषेक महाजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा घटना के नामजद अभियुक्तगण के गिरफ्तारी हेतु प्रशान्त कुमार प्रसाद, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के निर्देशन व  शुबेन्दु सिंह क्षेत्राधिकारी बांसी के कुशल पर्यवेक्षण में अनूप कुमार मिश्र थानाध्यक्ष खेसरहा व थाना खेसरहा टीम द्वारा उच्चकोटि की पतारसी, सुरागरसी करते हुये वैज्ञानिक/इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों का संकलन करते हुए 02 बाल अपचारी व अभियुक्तगण 01.बालगोविन्द पुत्र स्व. रामेश्वर, 02.जयप्रकाश पुत्र गण स्व. रामेश्वर, 03.संगीता पत्नी बालगोबिन्द निवासीगण ग्राम मदुआपुर थाना खेसरहा जनपद सिद्धार्थनगर को 24 घण्टे के अन्दर पनघटिया बंधा वहद ग्राम कैथवलिया पास से गिरफ्तार/अभिरक्षा में लेकर आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए घटना में प्रयुक्त आला कत्ल( एक अदद बांस की लाठी व एक अदद लोहे का पाइप खूनालूद) बरामद किया गया । घटना का संक्षिप्त विवरण – वादी मुकदमा  शशिकपूर वर्मा पुत्र आत्माराम वर्मा निवासी ग्राम मदुआपुर थाना खेसरहा जनपद सिद्धार्थनगर के पिता आत्माराम वर्मा को विपक्षीगण द्वारा जान से मारने की नियत से लोहे की राड से बुरी तरह मारना पीटना तथा बीच बचाव करने में वादी की माँ मुन्नी देवी तथा वादी को गाली गुप्ता देते हुए मारने पीटने व अपने पिता आत्माराम को सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र खेसरहा में दवा इलाज के दौरान मृत्यु हो गयी थी ।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-
01.बालगोविन्द पुत्रगण स्व0 रामेश्वर साकिन मदुआपुर थाना खेसरहा जनपद सिद्धार्थनगर ।
02.जयप्रकाश पुत्र गण स्व0 रामेश्वर साकिन मदुआपुर थाना खेसरहा जनपद सिद्धार्थनगर ।
03.संगीता पत्नी बालगोबिन्द साकिन मदुआपुर थाना खेसरहा जनपद सिद्धार्थनगर ।
04.दो बाल अपचारी

बरामदगी का विवरण-
01.घटना मे प्रयुक्त आला क़त्ल (एक अदद बांस की लाठी व एक अदद लोहे का पाइप खूनालूद)

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
01.अनुप कुमार मिश्रा थानाध्यक्ष खेसरहा जनपद सिद्धार्थनगर ।
02.हे0का0 राहुल सिंह, अरविन्द कुमार, शैलेश कुमार थाना खेसरहा जनपद सिद्धार्थनगर ।
03.आरक्षी सुकेश कुमार शाह, चन्दन सिंह थाना खेसरहा जनपद सिद्धार्थनगर ।
04.महिला आरक्षी रम्भा यादव थाना खेसरहा जनपद सिद्धार्थनगर ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *