आज दिनांक 16.04.2026 को जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा एस0एस0बी0, कस्टम के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में नेपाल बार्डर पर हो रही विभिन्न प्रकार की तस्करी के प्रभावी रोकथाम हेतु बैठक किया गया । बैठक के दौरान मादक पादर्थो व विभिन्न प्रकार की तस्करी के तरीकों के सम्बन्ध मे अभिसूचनाओं के आदान-प्रदान, अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों का व्यपवर्तन तथा प्रतिबन्धित दवाओं का दुरुपयोग एवं तस्करी तथा नशामुक्ति के सम्बन्ध में आमजन को जागरुक करने, बार्डर पर गश्त/चेकिंग इत्यादि बिन्दुओं पर चर्चा की गयी तथा सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये । इस दौरान अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ तथा बार्डर के थानो के प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष सहित विभिन्न विभागो के अन्य अधिकारी/ कर्मचारीगण मौजूद रहें ।
सिद्धार्थनगर
जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा एस0एस0बी0, कस्टम के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में नेपाल बार्डर से हो रही विभिन्न प्रकार की तस्करी के प्रभावी रोकथाम हेतु बैठक किया गया
- by Netra 24 Times
- 16/04/2026
- 46 Views
- 1 month ago
