Breking News
चकबंदी का लाभ, खुशी विकास एवं पुनर्निर्माणमिशन शक्ति फेज- 6 अभियान के तहत थाना शिवनगर डिडई मिशन शक्ति टीम द्वारा थाना क्षेत्र मे स्थापित दुर्गा पंडालो मे भ्रमणशील होकर महिलाओं/बालिकाओं को खाद्य सामग्री का वितरण किया गया तथा महिला अपराध, साइबर अपराध सुरक्षा व हेल्पलाइन नम्बर, दहेज उत्पीड़न, नए कानून आदि के सम्बन्ध में पम्पलेट वितरित कर जागरुक किया गया कम्यूनिटी पुलिसिंग अभियान के तहत थाना कपिलवस्तु कम्युनिटी पुलिस टीम द्वारा थानाक्षेत्र के बजहा बाजार में स्थित स्कूल के प्रधानाचार्य से संवाद कर मानक के अनुरूप बच्चों के आने-जाने हेतु यातायात नियमों एवं निर्देशों से अवगत कराया गया डॉ0 अभिषेक महाजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर ने जनता दर्शन में आये फरियादियों की समस्याएं/शिकायतों को सुना समाजवादी नेता स्व. बृजभूषण तिवारी का जीवन परिचय“ग्राम सुरक्षा में योगदान, ग्राम प्रहरियों का सम्मान” कार्यक्रम का रिजर्व पुलिस लाइन सिद्धार्थनगर में हुआ सजीव प्रसारणसिद्धार्थनगर 13 अक्टूबर 2026/जिलाधिकारी  शिवशरणप्पा जीएन द्वारा निर्माणाधीन विपश्यना केन्द्र, कपिलवस्तु का निरीक्षण किया गयाजनपदीय एण्टी थेफ्ट टीम व थाना बांसी पुलिस एवं सर्विलांस सेल की संयुक्त कार्यवाही में ट्रैक्टर व ट्राली चोरी की घटना का सफल अनावरण, अभियुक्त को अवैध देशी तमंचे के साथ किया गया गिरफ्तार थाना शिवनगर डिडई पुलिस द्वारा एक नफर वारण्टी को गिरफ्तार किया गया तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गयाशारदीय नवरात्रि के दौरान मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा मा0 विधायक सदर, जिलधिकारी सिद्धार्थनगर की उपस्थिति मे थाना सिद्धार्थनगर के कस्बा सिद्धार्थनगर में निकाला गया शक्ति जागरुकता पैदल मार्च मिशन शक्ति अभियान शारदीय नवरात्रि-2026 के अंतर्गत NCC की महिला कैडेट्स ने जनपदीय महिला पुलिसकर्मियों व यातायात पुलिस के साथ साड़ी तिराहा एवं हाईडिल तिराहा पर संभाली यातायात व्यवस्था डॉ0 अभिषेक महाजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर ने जनता दर्शन में आये फरियादियों की समस्याएं/शिकायतों को सुना प्रभारी निरीक्षक महिला थाना द्वारा माननीय न्यायालय सिविल जज (जू0डि0)/FTC प्रथम सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में धारा 184 BNSS में वांछित अभियुक्त को फरार घोषित करने के आदेश की तामिला की गई थाना मिश्रौलिया कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट(C.P.U.) टीम द्वारा कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत थानाक्षेत्र के जनक नंदिनी बाल विधा मन्दिर गौरडीह बाजार थाना मिश्रौलिया में जनसंवाद एवं गोष्ठी का आयोजन किया गया सिद्धार्थनगर 12 अक्टूबर 2026/नवरात्रि माह के दूसरे दिन आज जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन द्वारा शक्तिपीठ पल्टा देवी मन्दिर में पूजा-अर्चना कर प्रसाद वितरण किया गयाथाना खेसरहा पुलिस द्वारा शादी का झांसा देकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में वांछित अभियुक्त को 24 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार किया गया तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया मिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के तहत महिला थाना जनपद सिद्धार्थनगर द्वारा 07 जोड़ों के बीच मनमुटाव को दूर करते हुए एक साथ विदा किया गया मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 (II) अभियान के तहत थाना उसका बाजार मिशन शक्ति टीम द्वारा अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर थानाक्षेत्र के ग्राम ख़ुटवा मे सेवा संकल्प अभियान कार्यक्रम मे महिलाओं/बालिकाओं/बच्चों को महिला सुरक्षा, साइबर जागरुकता अभियान के संबंध में जागरुक किया गया जनपदीय एन्टी थेफ्ट टीम व थाना सिद्धार्थनगर पुलिस एवं सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्यवाही में जनपद के विभिन्न थानाक्षेत्रों में हुई 07 चोरियों का किया गया सफल अनावरण कम्यूनिटी पुलिसिंग अभियान के तहत थाना मिश्रौलिया कम्युनिटी पुलिस टीम द्वारा थानाक्षेत्र के जवाहर लाल नेहरू स्मारक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय असोगवा के प्रधानाचार्य से संवाद कर मानक के अनुरूप बच्चों के आने-जाने हेतु यातायात नियमों एवं निर्देशों से अवगत कराया गया 
लखीमपुर खेरी

खीरी में ‘साइबर लूट’ का खुला खेल: क्या जनसेवा केंद्र बन गए हैं ठगी के अड्डे ? पुलिस की चुप्पी पर उठे गंभीर सवाल

तराई के इस शांत जिले में इन दिनों साइबर अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि जनता की सुविधा के लिए खोले गए ‘जनसेवा केंद्र’ अब ठगी के नए केंद्र बनते जा रहे हैं। ताज़ा मामला थाना पलिया क्षेत्र से सामने आया है, फिर सदर कोतवाली, पूर्व में कई जगह घटना की जा चुकीं हैं जहाँ पुलिस की ‘रहस्यमयी खामोशी’ और कथित मिलीभगत ने खाकी की साख पर बट्टा लगा दिया है।

विपिन: ठगी का ‘मास्टरमाइंड’ या पुलिस का ‘खास’?
पीड़ितों के दावों के अनुसार, थाना पढूआ के ग्राम गैरिया निवासी विपिन पुत्र संतराम, जनसेवा केंद्रों के माध्यम से भोले-भाले ग्रामीणों की गाढ़ी कमाई पर डाका डाल रहा है। आरोप है कि विपिन तकनीकी रूप से शातिर है और सरकारी योजनाओं या बैंकिंग सेवाओं के नाम पर लोगों के खातों में सेंध लगा रहा है। लेकिन सवाल यह है कि दर्जनों शिकायतों के बाद भी विपिन सलाखों के पीछे क्यों नहीं है? क्या उसे किसी ‘शक्तिशाली खाकी’ का संरक्षण प्राप्त है? 10 मार्च की वारदात: अर्पित को मिला सिर्फ आश्वासन, न्याय नहीं! ठगी का ताजा शिकार थाना पलिया के ग्राम पतवारा निवासी अर्पित बना है। बीती 10 मार्च 2026 को अर्पित के साथ हुई साइबर ठगी ने उसे दर-दर की ठोकरें खाने पर मजबूर कर दिया है। पीड़ित अर्पित ने साक्ष्यों के साथ पुलिस के चक्कर काटे, लेकिन नतीजा वही—’ढाक के तीन पात’। पुलिस मुकदमा दर्ज करने के बजाय मामले को ठंडे बस्ते में डालने और ‘तारीख पर तारीख’ देने के खेल में मशगूल है। भ्रष्टाचार की बू: क्या थाने और साइबर सेल में हो रही है ‘सेटिंग’? स्थानीय जनता में इस बात को लेकर भारी आक्रोश है कि आखिर साइबर थाना और संबंधित थानों की पुलिस आरोपियों पर मेहरबान क्यों है? आरोप लग रहे हैं कि विपक्षी पक्ष (आरोपियों) के साथ पुलिस की सांठगांठ हो चुकी है। मामले को रफा-दफा करने के लिए ‘अदृश्य लेन-देन’ की चर्चाएं भी आम हैं। जब रक्षक ही भक्षक के साथ साठगांठ कर लेंगे, तो गरीब जनता न्याय की उम्मीद किससे करेगी? SP महोदया की चुप्पी… लापरवाही या अनभिज्ञता? जिले की कमान एक महिला पुलिस अधीक्षक (SP) के हाथों में है, जिनसे जनता को त्वरित न्याय की उम्मीद थी। लेकिन अपनी ही नाक के नीचे हो रहे इस संगठित साइबर अपराध और मातहतों की लापरवाही पर उनकी चुप्पी कई सवाल खड़े कर रही है। क्या लापरवाह पुलिसकर्मियों पर गाज गिरेगी ? पलिया क्षेत्र में ग्राम पतवारा में हुई घटना पीड़ित अर्पित का अभी तक पुलिस ने मुकदमा क्यों नहीं दर्ज किया ? क्या विपिन जैसे अपराधियों को जेल भेजा जाएगा?

जनता का अल्टीमेटम: अब न्याय चाहिए, आश्वासन नहीं!
पीड़ितों और ग्रामीणों ने अब आर-पार की लड़ाई का मन बना लिया है। उन्होंने उच्चाधिकारियों से मांग की है कि इस पूरे सिंडिकेट की निष्पक्ष जांच कराई जाए। यदि जल्द ही मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो जनता सड़कों पर उतरने को मजबूर होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

PNFPB Install PWA using share icon

To install app on your device, tap the Share button in Safari. Scroll down and select 'Add to Home Screen'. Then tap 'Add' to place the app icon on your Home Screen.