Breking News
जनता दर्शन में सुनी गईं जनसमस्याएं, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देशमिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के क्रम में थाना मिश्रौलिया मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम मधवापुर में महिलाओं/बालिकाओं को महिला संबंधी अपराध, साइबर अपराध व उससे बचाव के संबंध मे जागरूक किया गया जिला बदर आदेश का अनुपालन: सिंदुरिया पुलिस ने अभियुक्त को जनपद सीमा से किया बाहरदिवंगत चार आत्माओं का प्रथम पुण्यतिथि 13 जुलाई 2026 को शुभम पैराडाइज होटल सनई में दी गई श्रद्धांजलि सभा हुआ सम्पन्नथाना सोहगीबरवा पुलिस की प्रभावी कार्रवाईथाना गोल्हौरा साइबर सेल की टीम द्वारा शिकायतकर्ता के साथ AEPS के माध्यम से साइबर फ्राड धनराशि ₹20,000/- को शिकायतकर्ता के खाते में कराया गया वापस सिद्धार्थनगर एण्टी रोमियो स्क्वाड पुलिस टीम द्वारा मिशन शक्ति 5.0 फेज 2 के अन्तर्गत जनपद के स्कूल-कॉलेज व भीड़-भाड़ वाले स्थानों व मनचलों एवं शोहदों की चेकिंग की गयी थाना जोगिया उदयपुर पुलिस द्वारा दहेज हत्या के आरोप में वान्छित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया सिद्धार्थनगर 14 जुलाई 2026/जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी  बलराम सिंह की उपस्थिति मे डिस्ट्रिक्ट कोआपरेटिव डेवलेपमेंट कमेटी की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार मे सम्पन्न हुईकूड़ा नदी में दिखा मगरमच्छ, देखने उमड़ी लोगों की भीड़रेलवे विभाग की मनमानी नहीं चलेगी दिनांक 13.07.2026 को रेलवे विभाग द्वारा बहिलपुरवा रेलवे स्टेशन पर बने अंडरपास पुल को बंद कर दिया गयामिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत सोहगीबरवा पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियानफरेंदा पुलिस ने दहेज उत्पीड़न मामले के दो वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तारठूठीबारी पुलिस ने 20 शीशियां नेपाली शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार24 घंटे बाद घोंघी नदी में डूबे अधेड़ व्यक्ति का शव लोटन कोतवाली बाजारडीह शिव मंदिर के पास मिलाथाना कठेला समयमाता मिशन शक्ति टीम द्वारा मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत त्वरित कार्यवाही करते हुए पति-पत्नी मे हुए पारिवारिक विवाद को सुलझाकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए विवाहित जोड़े को सकुशल उनके घर भेजा गया कम्युनिटी पुलिसिंग अभियान के तहत थाना चिल्हिया कम्युनिटी पुलिस टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम टेकनार बुजुर्ग में वरिष्ठ नागरिको के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गयाअखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष के कुशल नेतृत्व में सिद्धार्थनगर जिला कार्यकारिणी द्वारा आशीष पांडे जिला अध्यक्ष के अगुवाई में आज नवागत औषधि निरीक्षक मनोज कुमार सिंह से शिष्टाचार मुलाकात किया गया साथ ही साथ 6 सूत्रीय मांगों को लेकर के ज्ञापन दिया गयाडॉ0 अभिषेक महाजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर ने जनता दर्शन में आये फरियादियों की समस्याएं/शिकायतों को सुना थाना मिश्रौलिया साइबर सेल टीम द्वारा साइबर फ्रॉड से सम्बंधित धनराशि 20000/- रुपये को MRM पोर्टल के माध्यम से पीड़ित के खाते में वापस कराया गया 
सिद्धार्थनगर

बाल कल्याण पुलिस अधिकारी ने बाल समूह को किया प्रशिक्षित -बच्चे करेंगे अपने स्तर पर बाल संरक्षण मुद्दों की पहचान और समाधान

आज स्थानीय पुलिस ढेबरुआ व मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान के तत्वावधान में उच्च प्राथमिक विद्यालय सिसवा उर्फ शिवभारी में ‘बाल संरक्षण और किशोर न्याय’ विषय पर एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से बाल कल्याण पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य बाल समूहों (मीना मंच, इको क्लब और बाल सभा ) के सदस्यों को बच्चों के अधिकारों और उनकी सुरक्षा के प्रति संवेदनशील बनाना था। कार्यक्रम के दौरान बाल कल्याण पुलिस अधिकारी ने किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल और संरक्षण) अधिनियम, 2015 के प्रावधानों पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम के मुख्य बिंदु: बाल मित्र पुलिसिंग: अधिकारी ने बताया कि पुलिस स्टेशन में बच्चों के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार करना और उन्हें सुरक्षित माहौल देना प्राथमिकता है। POCSO अधिनियम की जानकारी: यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत शिकायतों के त्वरित निस्तारण और पीड़ित की गोपनीयता बनाए रखने पर जोर दिया गया। बाल श्रम और भिक्षावृत्ति पर रोक: बाल तस्करी और बाल श्रम जैसी बुराइयों को खत्म करने के लिए पुलिस और जनता के बीच समन्वय की अपील की गई। महिला आरक्षी मीना रानी द्वारा ‘बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006’के अनुसार बाल विवाह अपराध है,इसके साथ उन्होंने बच्चों को साइबर सुरक्षा के बारे में जानकारी देते हुए तत्काल सहायता के लिए चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098,1090,112,1930 के व्यापक प्रचार-प्रसार पर चर्चा की गई। उपनिरीक्षक सोमनाथ शर्मा ने अपने संबोधन में कहा, “बच्चे देश का भविष्य हैं। उनकी सुरक्षा केवल पुलिस की नहीं, बल्कि पूरे समाज की जिम्मेदारी है। किसी भी बाल अपराध की सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस थाने को दें। “मानव संसाधन एव महिला विकास संस्थान से आये विजय शंकर यादव द्वारा सरकार द्वारा बच्चो के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दिया गया।  इस अवसर पर स्थानीय विद्यालयों के प्रधानाचार्य महेंद्र कुमार मिश्रा,शिक्षक दीप्ति कुमारी,शाह आलम सामाजिक कार्यकर्ता काजल श्रीवास्तव पुलिस विभाग व विद्यालय के मीना मंच/बाल संसद के साथ छात्र व छात्राए मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन बच्चों की सुरक्षा की शपथ के साथ किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *