दिनांक-17.10.2025 को आवेदक अजय कुमार पुत्र चन्द्रप्रकाश निवासी मरवटिया थाना खेसरहा, जनपद सिद्धार्थनगर , के द्वारा एनसीआपी पोर्टल के माध्यम से शिकायत संख्या-33110250142692 के माध्यम से दिनांक 17/10/2025 को शिकायत किया गया था कि जिसमें UPI के जरिए 59991/- रुपया का फ्रॉड हो गया था।
डॉ0 अभिषेक महाजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में साइबर अपराध एवं साइबर क्राइम रिकवरी /लीन हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत प्रशान्त कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के कुशल निर्देशन में व शुबेंदु सिंह क्षेत्राधिकारी बांसी के कुशल पर्यवेक्षण में एवं प्रभारी निरीक्षक रामकृष्ण मिश्र थाना खेसरहा जनपद सिद्धार्थनगर के नेतृत्व में साइबर सेल टीम एवं बैंक के समन्वय से आवेदक अजय कुमार उपरोक्त को फ्राड धनराशि का 15771/- रुपये दिनांक 25.09.2026 को MRM व कार्ट ऑर्डर के माध्यम से उनके खाते में वापस कराया गया।
सराहनीय कार्य करने वाली साइबर टीम का विवरण-
1.रामकृष्ण मिश्र प्रभारी निरीक्षक थाना खेसरहा जनपद सिद्धार्थनगर
2.साइबर सेल प्रभारी राघवेंद्र प्रताप यादव
3. का0 अभिषेक मौर्य
4.रि0का0नीरज कुमार
5.म0का0 रम्भा यादव
