विश्व पर्यटन दिवस के पावन अवसर पर जनपद सिद्धार्थनगर में एक भव्य, प्रेरणादायक और बहुआयामी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर ‘सेवा संकल्प’ अभियान के अंतर्गत “सिद्धार्थनगर में पर्यटन: संभावनाएं, चुनौतियां एवं समाधान” विषयक एक महत्वपूर्ण गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जिला अध्यक्ष दीपक वर्मा तथा विशिष्ट अतिथि एवं अध्यक्ष के रूप में मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह उपस्थित रहे। गोष्ठी में अपर जिलाधिकारी /प्रभारी नोडल पर्यटन एवं धर्मार्थ कार्य डॉ. ज्ञान प्रकाश और अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत प्रसाद कुमार सहित होटल, पर्यटन और बैंकिंग उद्योग से जुड़े तमाम हितधारकों ने प्रतिभाग कर गहन विचार-विमर्श किया।कार्यक्रम का शुभारंभ सचिव, जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद द्वारा मुख्य अतिथि व अन्य विशिष्ट गणमान्य जनों के भव्य स्वागत के साथ हुआ। अपने स्वागत भाषण में सचिव ने जिले की समृद्ध विरासत को रेखांकित किया और पर्यटन के विकास में सभी विभागों के समन्वय की सराहना की। कार्यक्रम के सफल समापन पर उन्होंने सभी आगंतुकों, बैंकर्स, सुरक्षा अधिकारियों और स्थानीय व्यवसायियों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम के दौरान ‘सेवा संकल्प’ के अंतर्गत आयोजित गोष्ठी में होटल इंडस्ट्री, पर्यटन व्यवसायियों और बैंकिंग क्षेत्र के प्रतिनिधियों ने एक मंच पर आकर सिद्धार्थनगर में पर्यटन को वैश्विक स्तर पर स्थापित करने के लिए विचार-विमर्श किया। गोष्ठी में निम्नलिखित बिंदुओं पर सहमति बनी:संभावनाएं: कपिलवस्तु की बौद्ध विरासत, ‘कालानमक चावल’ की कृषि-संस्कृति और हेरिटेज टूरिज्म के माध्यम से जिले को अंतरराष्ट्रीय मानचित्र पर चमकाना।चुनौतियां: बुनियादी ढांचे, बेहतर कनेक्टिविटी और होटल उद्योग के लिए आसान वित्तीय संसाधनों की कमी पर चर्चा।समाधान: प्रशासन, पुलिस, अग्निशमन और बैंकों के आपसी तालमेल से एक सुदृढ़ व्यवस्था तैयार करना ताकि पर्यटन और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर को तेजी से बढ़ावा दिया जा सके।पर्यटन दिवस पर मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक वर्मा ने कहा, “सिद्धार्थनगर की धरती भगवान बुद्ध की पावन स्मृतियों और कपिलवस्तु जैसी ऐतिहासिक विरासत को समेटे हुए है। केंद्र की माननीय मोदी जी की एवं उत्तर प्रदेश में योगी जी की सरकार द्वारा पर्यटन को रोजगार और विकास में कई योजना के माध्यम से कार्य किया जा रहा है। धर्मार्थ विभाग पर्यटन तथा संस्कृति मिलकर जो कार्य कर रही हैं वह होटल एवं पर्यटन व्यवसायी के लिए यहाँ की पर्यटन इंडिस्ट्री विकास का सबसे बड़ा माध्यम मानती है। ओडीओपी उत्पाद ‘कालानमक कुकीज’ और हमारे ऐतिहासिक स्थल मिलकर जिले को वैश्विक पटल पर नई पहचान दिला रहे हैं। बैंकिंग और प्रशासनिक सहयोग से स्थानीय होटल व पर्यटन व्यवसाई अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं देने में सक्षम बन रहे हैं।”गोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा, “सिद्धार्थनगर में पर्यटन विकास के लिए एक नई और सुरक्षित इकोसिस्टम तैयार की जा रही है। जहां एक ओर बैंकों के माध्यम से होटल और पर्यटन व्यवसायियों को वित्तीय संबल दिया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर पुलिस और अग्निशमन विभाग द्वारा अभेद्य सुरक्षा ढांचा तैयार किया गया है। यह पुस्तक हमारे गौरव को प्रामाणिक रूप से दुनिया के सामने रखेगी। प्रशासन पर्यटन के सतत विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।”कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण जनपद पर आधारित एक विशेष पुस्तक का विमोचन रहा। अपर जिलाधिकारी डॉ. ज्ञान प्रकाश एवं अलका पांडेय द्वारा लिखित पुस्तक “सिद्धार्थनगर: वर्तमान से लेकर अतीत तक” का अतिथियों द्वारा भव्य विमोचन किया गया। विमोचन के उपरांत लेखिका अलका पांडेय ने अपनी पुस्तक के विषय में एक संक्षिप्त एवं सारगर्भित प्रस्तुतीकरण दिया गया। उन्होंने बताया कि इस पुस्तक को कुल 12 अध्यायों में विभाजित किया गया है, जिसमें विशेष रूप से ‘माटी के रंग’ और जनपद की वैश्विक पहचान बन चुके ‘कालानमक चावल’ के ऐतिहासिक व सांस्कृतिक महत्व को बेहद प्रामाणिक ऐतिहासिक दस्तावेजों के साथ संकलित किया गया है। यह पुस्तक कपिलवस्तु की बौद्ध कालीन विरासत से लेकर आज के आधुनिक सिद्धार्थनगर की विकास यात्रा…
सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर में विश्व पर्यटन दिवस पर सेवा संकल्प के अंतर्गत गोष्ठी का सफल आयोजन साथ ही “सिद्धार्थनगर: वर्तमान से लेकर अतीत तक” पुस्तक का हुआ विमोचन
- by Netra 24 Times
- 28/09/2026
- 66 Views
- 2 weeks ago
