डॉ0 अभिषेक महाजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत प्रशान्त कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के कुशल पर्यवेक्षण में मंयक द्विवेदी क्षेत्राधिकारी शोहतगढ के कुशल निर्देशन मे नवीन कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना शोहरतगढ जनपद सिद्धार्थनगर के नेतृत्व में थाना शोहरतगढ़ पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम द्वारा खुनुवा बाजार चेक पोस्ट के पास चेकिगं के दौरान विशाल थापा पुत्र जीवन थापा ग्राम पीपरहवा थाना पीपरहवा जिला रुपनदेही राष्ट्र नेपाल को अवैध Ace Proxyvon Spas (76 कैप्सूल), कप सिरफ जैसा प्रतीत होने वाले पदार्थ 0.762 किलो ग्राम व 01 अदद मोबाइल तथा 355 रुपया नेपाली के साथ गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना शोहरतगढ़ पर मु0अ0स0 63/2026 धारा 8/21/23 एनडीपीएस पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय भेजा रहा है ।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः –
01.विशाल थापा पुत्र जीवन थापा ग्राम पीपरहवा थाना पीपरहवा जिला रुपनदेही राष्ट्र नेपाल ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस की संयुक्त टीम का विवरण-–
01.उ0नि0 सुरेश यादव थाना शोहरतगढ जनपद सिद्धार्थनगर
02.मुख्य आरक्षी प्रदीप सिंह, अष्टवर्ती यादव थाना शोहरतगढ जनपद सिद्धार्थनगर
03.उ0नि0 सौरभ धर दूबे एसएसबी जनपद सिद्धार्थनगर ।
04.आरक्षी शेषनाथ यादव, हरेन्द्र एसएसबी जनपद सिद्धार्थनगर ।
