Breking News
चकबंदी का लाभ, खुशी विकास एवं पुनर्निर्माणमिशन शक्ति फेज- 6 अभियान के तहत थाना शिवनगर डिडई मिशन शक्ति टीम द्वारा थाना क्षेत्र मे स्थापित दुर्गा पंडालो मे भ्रमणशील होकर महिलाओं/बालिकाओं को खाद्य सामग्री का वितरण किया गया तथा महिला अपराध, साइबर अपराध सुरक्षा व हेल्पलाइन नम्बर, दहेज उत्पीड़न, नए कानून आदि के सम्बन्ध में पम्पलेट वितरित कर जागरुक किया गया कम्यूनिटी पुलिसिंग अभियान के तहत थाना कपिलवस्तु कम्युनिटी पुलिस टीम द्वारा थानाक्षेत्र के बजहा बाजार में स्थित स्कूल के प्रधानाचार्य से संवाद कर मानक के अनुरूप बच्चों के आने-जाने हेतु यातायात नियमों एवं निर्देशों से अवगत कराया गया डॉ0 अभिषेक महाजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर ने जनता दर्शन में आये फरियादियों की समस्याएं/शिकायतों को सुना समाजवादी नेता स्व. बृजभूषण तिवारी का जीवन परिचय“ग्राम सुरक्षा में योगदान, ग्राम प्रहरियों का सम्मान” कार्यक्रम का रिजर्व पुलिस लाइन सिद्धार्थनगर में हुआ सजीव प्रसारणसिद्धार्थनगर 13 अक्टूबर 2026/जिलाधिकारी  शिवशरणप्पा जीएन द्वारा निर्माणाधीन विपश्यना केन्द्र, कपिलवस्तु का निरीक्षण किया गयाजनपदीय एण्टी थेफ्ट टीम व थाना बांसी पुलिस एवं सर्विलांस सेल की संयुक्त कार्यवाही में ट्रैक्टर व ट्राली चोरी की घटना का सफल अनावरण, अभियुक्त को अवैध देशी तमंचे के साथ किया गया गिरफ्तार थाना शिवनगर डिडई पुलिस द्वारा एक नफर वारण्टी को गिरफ्तार किया गया तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गयाशारदीय नवरात्रि के दौरान मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा मा0 विधायक सदर, जिलधिकारी सिद्धार्थनगर की उपस्थिति मे थाना सिद्धार्थनगर के कस्बा सिद्धार्थनगर में निकाला गया शक्ति जागरुकता पैदल मार्च मिशन शक्ति अभियान शारदीय नवरात्रि-2026 के अंतर्गत NCC की महिला कैडेट्स ने जनपदीय महिला पुलिसकर्मियों व यातायात पुलिस के साथ साड़ी तिराहा एवं हाईडिल तिराहा पर संभाली यातायात व्यवस्था डॉ0 अभिषेक महाजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर ने जनता दर्शन में आये फरियादियों की समस्याएं/शिकायतों को सुना प्रभारी निरीक्षक महिला थाना द्वारा माननीय न्यायालय सिविल जज (जू0डि0)/FTC प्रथम सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में धारा 184 BNSS में वांछित अभियुक्त को फरार घोषित करने के आदेश की तामिला की गई थाना मिश्रौलिया कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट(C.P.U.) टीम द्वारा कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत थानाक्षेत्र के जनक नंदिनी बाल विधा मन्दिर गौरडीह बाजार थाना मिश्रौलिया में जनसंवाद एवं गोष्ठी का आयोजन किया गया सिद्धार्थनगर 12 अक्टूबर 2026/नवरात्रि माह के दूसरे दिन आज जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन द्वारा शक्तिपीठ पल्टा देवी मन्दिर में पूजा-अर्चना कर प्रसाद वितरण किया गयाथाना खेसरहा पुलिस द्वारा शादी का झांसा देकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में वांछित अभियुक्त को 24 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार किया गया तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया मिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के तहत महिला थाना जनपद सिद्धार्थनगर द्वारा 07 जोड़ों के बीच मनमुटाव को दूर करते हुए एक साथ विदा किया गया मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 (II) अभियान के तहत थाना उसका बाजार मिशन शक्ति टीम द्वारा अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर थानाक्षेत्र के ग्राम ख़ुटवा मे सेवा संकल्प अभियान कार्यक्रम मे महिलाओं/बालिकाओं/बच्चों को महिला सुरक्षा, साइबर जागरुकता अभियान के संबंध में जागरुक किया गया जनपदीय एन्टी थेफ्ट टीम व थाना सिद्धार्थनगर पुलिस एवं सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्यवाही में जनपद के विभिन्न थानाक्षेत्रों में हुई 07 चोरियों का किया गया सफल अनावरण कम्यूनिटी पुलिसिंग अभियान के तहत थाना मिश्रौलिया कम्युनिटी पुलिस टीम द्वारा थानाक्षेत्र के जवाहर लाल नेहरू स्मारक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय असोगवा के प्रधानाचार्य से संवाद कर मानक के अनुरूप बच्चों के आने-जाने हेतु यातायात नियमों एवं निर्देशों से अवगत कराया गया 
गोरखपुर

निषाद पार्टी की स्थापना दिवस पर 22 मार्च को गोरखपुर में होगा भव्य कार्यक्रम : डॉ. संजय निषाद

 उत्तर प्रदेश सरकार के मत्स्य कैबिनेट मंत्री एवं निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार निषाद ने रविवार को प्रेस वार्ता कर बताया कि निषाद पार्टी अपने संघर्ष, सेवा और सामाजिक समरसता के संकल्प के साथ निरंतर आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर 22 मार्च को गोरखपुर में एक भव्य ऐतिहासिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रदेश के विभिन्न जनपदों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समाज के लोग शामिल होंगे। डॉ. संजय निषाद ने बताया कि निषाद पार्टी ने अपने संघर्ष और जनसमर्थन के बल पर समाज के अधिकार, सम्मान और विकास की आवाज को मजबूत किया है। उन्होंने कहा कि समाज की एकता और कार्यकर्ताओं के अथक प्रयासों के कारण आज निषाद पार्टी देश की राजनीति में अपनी एक अलग पहचान बना चुकी है। पार्टी का मुख्य उद्देश्य निषाद समाज सहित जल, जंगल और जमीन से जुड़े सभी वंचित समाजों को उनका हक और सम्मान दिलाना है। उन्होंने बताया कि पार्टी की स्थापना के बाद से ही समाज के उत्थान के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में स्थापना दिवस के अवसर पर 22 मार्च को गोरखपुर में विशाल कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें प्रदेश भर से कार्यकर्ता, पदाधिकारी और समाज के प्रबुद्ध लोग भाग लेंगे। कार्यक्रम के माध्यम से पार्टी के अब तक के संघर्ष और उपलब्धियों को समाज के बीच रखा जाएगा और आगे की रणनीति पर भी चर्चा होगी। प्रेस वार्ता में डॉ. संजय निषाद ने कहा कि प्रदेश और केंद्र सरकार द्वारा मछुआरा समाज के उत्थान के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं का उद्देश्य मछुआरा समाज को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और उन्हें आधुनिक तकनीकों से जोड़ना है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत मछुआरों को आधुनिक संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे मछली उत्पादन बढ़ेगा और लोगों की आय में वृद्धि होगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में मछुआरों के लिए आधुनिक मछली बाजार, कोल्ड स्टोरेज, फिश प्रोसेसिंग यूनिट और प्रशिक्षण केंद्र विकसित किए जा रहे हैं। इसके अलावा मछुआरों को किसान क्रेडिट कार्ड की तर्ज पर मत्स्य क्रेडिट कार्ड की सुविधा भी दी जा रही है, जिससे उन्हें कम ब्याज पर ऋण मिल सके और वे अपने व्यवसाय को आगे बढ़ा सकें। डॉ. निषाद ने कहा कि सरकार मछुआरा समाज के लोगों को आधुनिक मत्स्य पालन की तकनीक से जोड़ने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम भी चला रही है। इससे युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य है कि मछुआरा समाज को सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक रूप से मजबूत बनाया जाए, ताकि आने वाले समय में यह समाज आत्मनिर्भर और सशक्त बन सके। डॉ. संजय निषाद ने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और समर्थकों से आह्वान किया कि वे 22 मार्च को गोरखपुर में आयोजित स्थापना दिवस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंचकर इसे ऐतिहासिक बनाएं और समाज के अधिकार, सम्मान और विकास के लिए संघर्ष को और मजबूत करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

PNFPB Install PWA using share icon

To install app on your device, tap the Share button in Safari. Scroll down and select 'Add to Home Screen'. Then tap 'Add' to place the app icon on your Home Screen.