डॉ0 अभिषेक महाजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में साइबर अपराध एवं साइबर क्राइम रिकवरी/लीन हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत प्रशान्त कुमार प्रसाद, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के निर्देशन व विश्वजीत सौरयान सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर जनपद सिद्धार्थनगर के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह थाना को0 लोटन जनपद सिद्धार्थनगर के नेतृत्व में दिनांक 23.07.2025 को आवेदक राकेश कुमार पुत्र बनारसी साकिन महदेइया थाना को0 लोटन जनपद सिद्धार्थनगर के द्वारा एनसीआपी पोर्टल के माध्यम से वित्तीय फ्राड की शिकायत किया गया था । जिस पर थाना को0 लोटन साइबर सेल टीम व बैंक के समन्वय से आवेदक राकेश कुमार उपरोक्त के फ्राड धनराशि ₹ 5000/- में से ₹1649/- को MRM Portal के माध्यम से पीड़ित के खाते में वापस कराया गया ।
सराहनीय कार्य करने वाली साइबर पुलिस टीम का विवरण¬-
1. उ0नि0 रवीन्द्र यादव साइबर सेल प्रभारी थाना को0 लोटन जनपद सिद्धार्थनगर ।
2. हे0का0 अंकित सिंह थाना को0 लोटन जनपद सिद्धार्थनगर ।
3. रि0का0 अखिलेश कुमार थाना को0 लोटन जनपद सिद्धार्थनगर ।
4. म0का0 पूजा वर्मा थाना को0 लोटन जनपद सिद्धार्थनगर ।
सिद्धार्थनगर
थाना लोटन साइबर पुलिस टीम द्वारा MRM पोर्टल के माध्यम से साइबर फ्रॉड से सम्बंधित धनराशि ₹1649/- शिकायतकर्ता के खाते में कराया गया वापस
- by Netra 24 Times
- 30/09/2026
- 40 Views
- 2 weeks ago
