Breking News
थाना लोटन मिशन शक्ति टीम द्वारा मिशन शक्ति फेज 5.0(द्वितीय चरण) के तहत बहु बेटी सम्मेलन, महिला सशक्तिकरण के क्रम में थानाक्षेत्र के ग्राम-केनवनिया की महिलाओं व बालिकाओ को महिला संबंधी अपराध, साइबर अपराध व उससे बचाव के संबंध मे पम्पलेट वितरीत कर जागरुक किया गयामिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के तहत थाना उसका बाजार की मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम उसका राजा की महिलाओं/बालिकाओं को एकत्रित कर महिला अपराध, साइबर अपराध व उससे बचाव के सम्बन्ध में जागरूक किया गया थाना सिद्धार्थनगर पुलिस द्वारा छिनैती की घटना कारित करने वाले एक नफर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया तथा कब्जे से छिनैती का मोबाइल व घटना में प्रयुक्त दो पहिया बाइक बरामद थाना सिद्धार्थनगर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए गुमशुदा बच्ची वैभवी को उनके परिजनो को बुलाकर सुपुर्द किया गया थाना कपिलवस्तु मिशन शक्ति टीम द्वारा मिशन शक्ति फेज 5.0(द्वितीय चरण) के तहत बहु बेटी सम्मेलन, महिला सशक्तिकरण के क्रम में थानाक्षेत्र के कस्बा अलीगढ़वा की महिलाओं व बालिकाओ को महिला संबंधी अपराध, साइबर अपराध व उससे बचाव के संबंध मे पम्पलेट वितरीत कर जागरुक किया गया नारी शक्ति को सलाम उत्कृष्ट योगदान पर 51 महिलाओं का हुआ सम्मानसिद्धार्थनगर 27 अगस्त 2026/जिला स्वास्थ्य समिति (डी0एच0एस0) एवं स्वास्थ्य विभाग से संबधित योजनाओ की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी  शिवशरणप्पा जी.एन. की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी  बलराम सिंह की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुईविश्व कल्याण के लिए गोरखपुर में भव्य रुद्राभिषेकमिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के तहत थाना इटवा मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम महादेव घुरहू में बहू-बेटी सम्मेलन व साइबर जागरूकता अभियान के तहत चौपाल लगाकर बालिकाओं/महिलाओं को महिला अपराध व उससे बचाव के सम्बन्ध मे जागरूक किया गया मिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के तहत थाना गोल्हौरा मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के एस एन टी पब्लिक स्कूल मऊ की छात्र/छात्राओं को महिला अपराध, साइबर अपराध व उससे बचाव के सम्बन्ध में जागरूक किया गया कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सिद्धार्थनगरमिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के तहत थाना ढ़ेबरुआ की मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय भरौली की बालिकाओं को महिला अपराध, साइबर अपराध व उससे बचाव के सम्बन्ध में पम्पलेट वितरित कर जागरूक किया गया डॉ0 अभिषेक महाजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर ने जनता दर्शन में आये फरियादियों की समस्याएं/शिकायतों को सुना संजय सेठ के जन्मदिन पर शुभ चिंतको का शुभकामनाओ का लगा रहा ताता विनय वर्माकम्युनिटी पुलिसिंग अभियान के तहत थाना मोहाना कम्युनिटी पुलिस टीम द्वारा थानाक्षेत्र के कस्बा बर्डपुर में वरिष्ठ नागरिकों के साथ संवाद स्थापित कर आपात स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने हेतु प्रेरित किया गया कम्युनिटी पुलिसिंग अभियान के तहत थाना मिश्रौलिया कम्युनिटी पुलिस टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम धनगढवा एवं पटियापार में वरिष्ठ नागरिकों के साथ संवाद स्थापित कर किसी भी प्रकार की समस्या या आपात स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने हेतु प्रेरित किया गया कम्युनिटी पुलिसिंग अभियान के तहत थाना उसका बाजार कम्युनिटी पुलिस टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम पकड़ी में वरिष्ठ नागरिकों के साथ संवाद स्थापित कर किसी भी प्रकार की समस्या या आपात स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने हेतु प्रेरित किया गया मिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के तहत थाना शिवनगर डिडई मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम कबरा में बहू-बेटी सम्मेलन व साइबर जागरूकता अभियान के तहत चौपाल लगाकर महिलाओं/बालिकाओं को महिला अपराध व उससे बचाव के सम्बन्ध मे जागरूक किया गया त्यौहार बारावफात /जुलूस को जनपदीय पुलिस द्वारा शांति एवं सौहार्दपूर्वक सम्पन्न कराया जा रहा हैमिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के तहत थाना लोटन मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम-कस्बा लोटन में मिशन शक्ति व साइबर जागरूकता अभियान के तहत चौपाल लगाकर बालिकाओं/महिलाओं को महिला अपराध व उससे बचाव के सम्बन्ध मे जागरूक किया गया 
गोरखपुर

गोरखपुर को मिले नए एसपी सिटी: पाटिल निमिष दशरथ ने संभाला पदभार, बोले—जनकेंद्रित पुलिसिंग होगी प्राथमिकता

ईद के मद्देनज़र ड्रोन से होगी निगरानी, फरियादियों की शिकायतों का होगा तत्काल निस्तारण

 जनपद गोरखपुर को नया एसपी सिटी मिल गया है। 2020 बैच के आईपीएस अधिकारी पाटिल निमिष दशरथ ने सोमवार को कार्यालय पहुंचकर विधिवत रूप से एसपी सिटी का पदभार ग्रहण किया। मूल रूप से महाराष्ट्र के सोलापुर निवासी पाटिल इससे पहले गाजियाबाद में डीसीपी ट्रामा सेंटर के पद पर तैनात थे और वहां करीब तीन वर्षों तक ईमानदारी से अपनी सेवाएं दीं। पदभार ग्रहण करने के बाद एसपी सिटी पाटिल निमिष दशरथ ने कहा कि गोरखपुर में जनकेंद्रित पुलिसिंग (People Centric Policing) को प्राथमिकता दी जाएगी, ताकि आम जनता को पुलिस से बेहतर सहायता मिल सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि फरियादियों की शिकायतों का तत्काल निस्तारण किया जाएगा, जिससे किसी भी शिकायतकर्ता को बार-बार थाने या कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने कहा कि पुलिस का उद्देश्य केवल घटना के बाद कार्रवाई करना नहीं, बल्कि घटना होने से पहले ही अपराध पर लगाम लगाना है। इसके लिए पुलिस टीम को सक्रिय और संवेदनशील तरीके से काम करने के निर्देश दिए जाएंगे। एसपी सिटी ने बताया कि हर शिकायत की गंभीरता से जांच की जाएगी और यदि कोई अपराधी पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त और सत्य कार्रवाई की जाएगी। वहीं उन्होंने यह भी कहा कि कई बार शिकायतें आपसी या जमीनी विवाद से जुड़ी होती हैं, जिनमें प्रशासन और न्यायालय की प्रक्रिया भी अहम होती है। इसलिए ऐसे मामलों में तथ्यों के आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि “पांचों उंगलियां बराबर नहीं होती हैं”, इसलिए पुलिस हर मामले की निष्पक्ष जांच करेगी। यदि कोई शिकायतकर्ता गलत जानकारी देता है तो उस पर भी उचित कार्रवाई की जाएगी। आगामी ईद के त्योहार को देखते हुए शहर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा। एसपी सिटी ने बताया कि संवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन कैमरों के माध्यम से निगरानी की जाएगी और पुलिस की गश्त बढ़ाई जाएगी, ताकि त्योहार शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *