Breking News
बंद कमरे में खामोश हो गईं जांबाज थानेदार की सांसें, सरकारी आवास में फंदे से झूले SHO सूर्य प्रकाश सिंह; परिजनों में मची चीख-पुकारमिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के तहत थाना जोगिया उदयपुर मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम- भीटियाराजा में बहू-बेटी सम्मेलन व साइबर जागरूकता अभियान के तहत चौपाल लगाकर महिलाओं/बालिकाओं को महिला अपराध व उससे बचाव के सम्बन्ध मे जागरूक किया गया मिशन शक्ति फेज 5(ii) अभियान, नारी सुरक्षा, साइबर जागरूकता, बेटी बहू सम्मेलन के तहत थाना भवानीगंज मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम चकफतवा में महिलाओं(बहुओं) बच्चियों को एकत्रित कर चौपाल लगाकर बालिकाओं/महिलाओं को मिशन शक्ति के तहत सरकार के विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे मे जानकारी दिया गया व अपना बचाव कैसे किया जाए सेल्फ़ डिफ़ेंस के सम्बन्ध में जागरुक किया गया जनपदीय पुलिस द्वारा आगामी त्यौहार व जनपद में शांति व्यवस्था, सतर्कता एवं सुरक्षा को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु अपने-अपने थाना क्षेत्रो में फ्लैग मार्च/पैदल गस्त किया गया बलात्कार व जान से मारने की धमकी के मामले में वांछित अभियुक्त के विरुद्ध कार्रवाईमिशन शक्ति फेज 5.0(ii) अभियान व ऑपरेशन मजनू, नारी सुरक्षा, साइबर जागरूकता, बेटी बहू सम्मेलन के तहत थाना सिद्धार्थनगर मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के राजकिय उद्धान पार्क में बालिकाओं/महिलाओं को मिशन शक्ति, सरकार के विभिन्न सरकारी योजनाओं व महिला अपराध, साइबर जागरुकता के तहत पम्पलेट वितरित कर जागरुक किया गया थाना लोटन मिशन शक्ति टीम द्वारा मिशन शक्ति फेज 5.0(द्वितीय चरण) के तहत बहु बेटी सम्मेलन, महिला सशक्तिकरण के क्रम में थानाक्षेत्र के ग्राम-केनवनिया की महिलाओं व बालिकाओ को महिला संबंधी अपराध, साइबर अपराध व उससे बचाव के संबंध मे पम्पलेट वितरीत कर जागरुक किया गयामिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के तहत थाना उसका बाजार की मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम उसका राजा की महिलाओं/बालिकाओं को एकत्रित कर महिला अपराध, साइबर अपराध व उससे बचाव के सम्बन्ध में जागरूक किया गया थाना सिद्धार्थनगर पुलिस द्वारा छिनैती की घटना कारित करने वाले एक नफर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया तथा कब्जे से छिनैती का मोबाइल व घटना में प्रयुक्त दो पहिया बाइक बरामद थाना सिद्धार्थनगर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए गुमशुदा बच्ची वैभवी को उनके परिजनो को बुलाकर सुपुर्द किया गया थाना कपिलवस्तु मिशन शक्ति टीम द्वारा मिशन शक्ति फेज 5.0(द्वितीय चरण) के तहत बहु बेटी सम्मेलन, महिला सशक्तिकरण के क्रम में थानाक्षेत्र के कस्बा अलीगढ़वा की महिलाओं व बालिकाओ को महिला संबंधी अपराध, साइबर अपराध व उससे बचाव के संबंध मे पम्पलेट वितरीत कर जागरुक किया गया नारी शक्ति को सलाम उत्कृष्ट योगदान पर 51 महिलाओं का हुआ सम्मानसिद्धार्थनगर 27 अगस्त 2026/जिला स्वास्थ्य समिति (डी0एच0एस0) एवं स्वास्थ्य विभाग से संबधित योजनाओ की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी  शिवशरणप्पा जी.एन. की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी  बलराम सिंह की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुईविश्व कल्याण के लिए गोरखपुर में भव्य रुद्राभिषेकमिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के तहत थाना इटवा मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम महादेव घुरहू में बहू-बेटी सम्मेलन व साइबर जागरूकता अभियान के तहत चौपाल लगाकर बालिकाओं/महिलाओं को महिला अपराध व उससे बचाव के सम्बन्ध मे जागरूक किया गया मिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के तहत थाना गोल्हौरा मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के एस एन टी पब्लिक स्कूल मऊ की छात्र/छात्राओं को महिला अपराध, साइबर अपराध व उससे बचाव के सम्बन्ध में जागरूक किया गया कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सिद्धार्थनगरमिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के तहत थाना ढ़ेबरुआ की मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय भरौली की बालिकाओं को महिला अपराध, साइबर अपराध व उससे बचाव के सम्बन्ध में पम्पलेट वितरित कर जागरूक किया गया डॉ0 अभिषेक महाजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर ने जनता दर्शन में आये फरियादियों की समस्याएं/शिकायतों को सुना संजय सेठ के जन्मदिन पर शुभ चिंतको का शुभकामनाओ का लगा रहा ताता विनय वर्मा
सिद्धार्थनगर

रेलवे स्टेशन बढ़नी की पश्चिमी रेलवे क्रॉसिंग पर लगने वाला जाम बना जनता की जिन्दगी बनाम राजनीतिक स्वार्थ

रेलवे स्टेशन बढ़नी के पश्चिम स्थित गेट संख्या 87 A रेलवे क्रॉसिंग आज कस्बे की सबसे बड़ी जनसमस्या बन चुकी है। दिनभर ट्रेनों के लगातार आवागमन के कारण यह क्रॉसिंग कभी आधे घन्टे तो कभी पूरे एक घन्टे तक बन्द रहती है। इसका सीधा असर आम जनता के दैनिक जीवन पर पड़ रहा है। हालात इतने गम्भीर हो चुके हैं कि यदि किसी की अचानक तबीयत बिगड़ जायें, तो मरीज और उसके परिजनों के सामने ईश्वर के सिवा कोई सहारा नहीं रह जाता। यह क्रॉसिंग केवल एक रास्ता नहीं, बल्कि कस्बे की जीवनरेखा है। इसी रास्ते से लोग पीएचसी बढ़नी तक पहुंचते हैं। इसी मार्ग से स्कूली छात्र-छात्राएं रोज आना-जाना करते हैं और इसी से सैकड़ों परिवारों की रोजमर्रा की जरूरतें जुड़ी हैं। लेकिन ट्रेन गुजरते ही वाहनों की लम्बी कतारें लग जाती हैं। पैदल राहगीरों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। समय पर स्कूल पहुंचना, अस्पताल तक समय से पहुंचना, सब कुछ जैसे किस्मत के भरोसे छोड़ दिया गया है। समस्या के समाधान के लिए रेलवे द्वारा फ्लाईओवर निर्माण का प्रस्ताव भी तैयार किया गया था। यदि यह फ्लाईओवर बन जाता, तो न केवल ट्रैफिक की समस्या से राहत मिलती, बल्कि आपातकालीन स्थितियों में लोगों की जान भी बचाई जा सकती थी। लेकिन दुर्भाग्यवश कस्बे के कुछ तथाकथित “सफेदपोश” नेताओं के विरोध के चलते यह प्रस्ताव रद्द कर दिया गया। अब सवाल यह उठता है कि आखिर यह विरोध किसके हित में था – जनता के या व्यक्तिगत स्वार्थ के? वहीं यह तर्क दिया गया कि बाईपास बनने से केवल बाहरी वाहनों को नेपाल जाने में सुविधा होगी। लेकिन यह तर्क अधूरा और भ्रामक है। बाईपास से भले ही बाहरी यातायात को लाभ मिले, लेकिन कस्बे के भीतर रहने वाले लोगों की बुनियादी जरूरतें पीएचसी, स्कूल, बाजार सब इसी रेलवे क्रॉसिंग से जुड़ी हैं। बाईपास आम जनता की रोजमर्रा की समस्याओं का समाधान नहीं है। आज आवश्यकता इस बात की है कि राजनीतिक विरोध और स्वार्थ से ऊपर उठकर जनहित को प्राथमिकता दी जाये। वहीं बढ़नी की जनता कोई विशेष सुविधा नहीं, बल्कि सुरक्षित और सुगम आवागमन का अधिकार मांग रही है। रेलवे क्रॉसिंग पर फ्लाईओवर या अण्डरपास का निर्माण अब विलासिता नहीं, बल्कि जीवन रक्षक आवश्यकता बन चुका है। यदि समय रहते इस समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया, तो यह संकट और गहराता जायेगा। समाज, प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को मिलकर यह सोचना होगा कि विकास किसके लिए होता है, कुछ गिने-चुने लोगों के लिए या पूरे समाज के लिए। वहीं बढ़नी की जनता अब जवाब चाहती है और समाधान भी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *