तहसील शोहरतगढ़़ के विकास खण्ड जोगिया अन्तर्गत जोखवलिया गांव में बना सामुदायिक शौचालय लगभग एक वर्ष से बन्द है। इससे यहां के लोगों को कई प्रकार की परेशानी हो रही है। वहीं ग्राम पंचायत जोखवलिया में मनरेगा के तहत सार्वजनिक शौचालय का निर्माण किया गया, इसका कुछ दिन तक प्रयोग हुआ। लगभग यह एक वर्ष से बन्द है, जिससे लोगों को इसका फायदा नहीं मिल रहा है। यहां के ग्रामीण शौच के लिए खुले में जाने को मजबूर है। इस सामुदायिक शौचालय को खुलवाने के लिए लोग प्रधान से लेकर विकास खण्ड जोगिया कार्यालय पर कह चुके हैं। अभी तक इसका ताला नहीं खुला। गांव के ही दीपक यादव, बलराम यादव, राधारमण, रामलोचन, पितम्बर, अनिल आदि ने सार्वजनिक शौचालय को चालू करवाने की मांग की है।
सिद्धार्थनगर
जोखवलिया गांव के सामुदायिक शौचालय पड़ा है बन्द, ग्रामीणों की परेशानी बढ़ी
- by Netra 24 Times
- 17/01/2026
- 168 Views
- 4 months ago
