देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा के अवतरण दिवस के अवसर पर आज दिनांक 17.09.2026 को डॉ0 अभिषेक महाजन, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनर द्वारा पुलिस लाइन में स्थित परिवहन शाखा में आयोजित शस्त्रों की पूजा कार्यक्रम में प्रतिभाग कर विधि-विधान से देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की पूजा पाठ किया गया तथा पूजन के बाद पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सभी को मिष्ठान वितरित कर शुभकामनाएं दी । इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी सदर, प्रतिसार निरीक्षक, प्रभारी परिवहन शाखा एवं पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे । पूजन के उपरांत परिवहन शाखा के वाहनों एवं शासकीय उपकरणों की सुरक्षा, उनके सुचारू संचालन तथा जनपद में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने की कामना की गई ।
सिद्धार्थनगर
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा पुलिस लाइन में स्थित परिवहन शाखा में परम्परागत तरीके से भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की गयी
- by Netra 24 Times
- 17/09/2026
- 12 Views
- 1 day ago
