डॉ0 अभिषेक महाजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में साइबर अपराध एवं साइबर क्राइम रिकवरी/लीन हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत प्रशान्त कुमार प्रसाद, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के पर्यवेक्षण मयंक द्विवेदी क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ के कुशल पर्यवेक्षण में एवं थानाध्यक्ष नरायन लाल श्रीवास्तव थाना कठेला समय माता जनपद सिद्धार्थनगर के नेतृत्व में आवेदक मोहम्मद उस्मान पुत्र वसीउल्लाह निवासी सेमरा ढुल थाना कठेला समय माता, जनपद सिद्धार्थनगर के द्वारा NCRP पोर्टल के माध्यम से शिकायत संख्या-33109260229587 के माध्यम से दिनांक 01/09/2025 को शिकायत किया गया था कि जिसमें UPI के जरिए 35264/- रुपया का फ्रॉड हो गया था। जिस पर थाना कठेला समय माता की साइबर सेल टीम एवं बैंक के समन्वय से आवेदक मोहम्मद उस्मान उपरोक्त को फ्राड धनराशि का 3145.07 /- रुपये में MRM Portal के माध्यम से दिनांक 16.09.2026 को उनके खाते में वापस कराया गया।
सराहनीय कार्य करने वाली साइबर टीम का विवरण-
1. नरायन लाल श्रीवास्तव (थानाध्यक्ष थाना कठेला समय माता जनपद सिद्धार्थनगर)
2.साइबर सेल प्रभारी ओम प्रकाश भारती
3.उ0नि0 मान सिंह
4.का0 दिलीप वर्मा
5. का0 देव प्रकाश
6.म0का0 शिमलू देवी
